{"_id":"5f2ace658ebc3eaad348b6d5","slug":"janweshawar-mishra-ex-sp-leader-allahabad-news-ald282838927","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे जनेश्वर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे जनेश्वर मिश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात रहे समाजवादी नेता स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जार्जटाउन पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का भाषण सुनकर बड़ी संख्या में युवा राजनीति में आए। वह हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि वह किसानों, युवाओं, वंचितों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। नया कटरा के दिलकुशा स्थित जनेश्वर मिश्र स्मृति भवन में उनके नाती डॉ.बीबी तिवारी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, अनंत बहादुर यादव आदि ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया और उस पर चलने का संकल्प लिया। मेजा के भड़ेवरा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने के लिए जनेश्वर मिश्र हमेशा प्रयासरत रहे। इन आयोजनों में एमएलसी बासुदेव यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी, संदीप यादव, संदीप पटेल, डॉ.देवी सिंह पटेल, मनोज पांडेय, राकेश वर्मा, मंजू यादव, अनिल यादव, बेला सिंह, दिनेश यादव, राकेश सिंह, रतन यादव, आशीष पाल आदि शामिल रहे।