{"_id":"0ac1a23368ce70a1065c076d696b603d","slug":"jailed-husband-kept-vow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पति के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद पति के लिए रखा व्रत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। झूंसी के शेरडीह की रंजना ने जेल में बंद पति के लिए शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा। रंजना का कहना है कि वह चंद्रमा को ही पति राजकुमार का चेहरा समझकर अपने संकल्प की लड़ाई शुरू की है। पति को जेल से रिहा कराने के लिए रंजना कानून की पढ़ाई कर रही है।
इसी हफ्ते अशोकनगर की रंजना ने दो सगे भाइयों की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झूंसी के शेरडीह निवासी राजकुमार यादव के साथ शादी रचाई है। शादी के लिए राजकुमार को पैरोल पर दो दिन के लिए नैनी जेल से घर लाया गया था। रंजना का कहना है कि उसका पहला करवाचौथ है। लेकिन उसके पति उसके साथ नहीं है। लेकिन एक दिन जरूर पति को जेल से रिहा कराने में कामयाब होगी।