फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jail to Pro VC and Assistant Finance Controller of Shuats, action in case of illegal appointment

Prayagraj : शुआट्स के प्रो वीसी और असिस्टेंट फाइनेंस कंट्रोलर को जेल, अवैध नियुक्ति के मामले में कार्रवाई

Fri, 03 Feb 2023 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 08:05 PM IST
सार

नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाॅटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलाॅजी एंड साइंसेज (शुआट्स) में अवैध तरीके से 69 पदों पर नियुक्ति मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रति कुलपति डॉ. सर्वजीत हर्बट व असिस्टेंट फाइनेंस कंट्रोलर अशोक संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Jail to Pro VC and Assistant Finance Controller of Shuats, action in case of illegal appointment
Prayagraj News : शुआट्स के सर्वजीत हर्बट और अशोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाॅटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलाॅजी एंड साइंसेज (शुआट्स) में अवैध तरीके से 69 पदों पर नियुक्ति मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रति कुलपति डॉ. सर्वजीत हर्बट व असिस्टेंट फाइनेंस कंट्रोलर अशोक संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों को एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था। उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। फिर पूछताछ के बाद कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एक दिन पहले एसटीएफ प्रयागराज इकाई की ओर से नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 1984 से 2017 तक कुल 69 पदों पर असिस्टेंट प्राेफेसर, प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर मानक के विपरीत नियुक्तियां की गईं। इसमें तमाम मानकों को ताक पर रखकर चहेतों की नियुक्ति कर ली गई। गिरफ्तार प्रो वीसी मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। वह यहां लंबे समय से तैनात था। इसके अलावा अशोक सिविल लाइंस में रहता था।

विज्ञापन

वीसी समेत नौ की तलाश जारी
एफआईआर में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के अलावा वीसी आरबी लाल व उनके दोनों भाइयों समेत नौ अन्य को नामजद किया गया है। उनकी तलाश जारी है। इनमें कुलाधिपति जेए ऑलिवर, तत्कालीन रजिस्ट्रार अजय कुमार लाॅरेंस, प्रतिकुलपति सुनील बी लाल, तत्कालीन निदेशक एचआरएएम बिनोद बिहारी लाल, रजिस्ट्रार रॉबिन एल प्रसाद, तत्कालीन वित्त निदेशक स्टीफेन दास, डीन डाॅ. मोहम्मद इम्तियाज, तत्कालीन निदेशक एचआरएम रंजन ए जाॅन शामिल हैं। मामले में अन्य अज्ञात प्रशासनिक अधिकारियों व सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया है।

शुआटस प्रकरण दो आरोपित एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में सौपे गए
शुआटस प्रकरण में गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में सौंपने का आदेश दिया है। यह आदेश अपर सीजेएम ने अभियोजन अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, किसलय पांडेय के तर्कों को सुन कर दिया।

न्यायालय प्रभारी एसीजेएम-दो के समक्ष नैनी के चर्चित व महत्वपूर्ण शियाट्स प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण सर्वजीत हर्बर्ट व अशोक संदीप सिंह का रिमांड विवेचना में साक्ष्य संकलन हेतु एक दिन का पुलिस अभिरक्षा रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया था।

इन दोनों पर आरोप है कि व्यापक स्तर पर नियमों को दरकिनार करते हुए फर्जी व कूटरचित ढंग से नियुक्तियां किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी विवेचना हो रही है। विवेचना में सबूत एकत्र करने के लिए आरोपितों की पुलिस अभिरक्षा जरूरी है। क्योंकि, इनसे इसके संबंध में व्यापक पूछताछ की जानी है और बरामदगी सुनिश्चित की जानी है। इसलिए इनकी पुलिस अभिरक्षा आवश्यक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed