फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IVI: The department reversed its decision on PhD admission in Hindi

इविविः हिंदी में पीएचडी प्रवेश पर विभाग ने पलटा अपना निर्णय

Tue, 27 Jul 2021 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 09:03 PM IST
सार

  •  नहीं होगी लघु परीक्षा, सिनॉप्सिस के साथ इंटरव्यू के लिए आएंगेे अभ्यर्थी
  •  विवाद के कारण विभाग बैकफुट पर, क्रेट लेवल-2 में बदलाव की थी तैयारी

विज्ञापन
IVI: The department reversed its decision on PhD admission in Hindi
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हिंदी विभाग में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2019 के लेवल-2 के तहत इंटरव्यू 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। विभाग ने इस बार क्रेट लेवल-2 में सिनॉप्सिस के विकल्प के रूप में एक घंटे की लघु परीक्षा भी प्रस्तावित की थी, लेकिन इस पर विवाद होने के कारण विभाग को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। अब पूर्व की भांति अभ्यर्थी सिनॉप्सिस प्रस्तुत करेंगे और इंटरव्यू देंगे।

विज्ञापन


हिंदी विभाग की सत्र 2019-20 की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही। सत्र 2019-20 के तहत विभाग में पीएचडी की 78 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है, जबकि 19 सीटों पर प्रवेश आरक्षण के विवाद के कारण फंसा हुआ था। इन सीटों पर प्रवेश न हो पाने के कारण सत्र 2020-21 के तहत 41 सीटों पर भी प्रवेश की प्रक्रिया फंसी हुई है और इविवि प्रशासन अब तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं कर सका है। पिछले दिनों इविवि प्रशासन ने इस विवाद को निपटारा करते हुए सत्र 2019-20 के तहत पीएचडी की बाकी 19 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया। 19 सीटों पर प्रवेश के लिए 40 अभ्यर्थियों को क्रेट लेवल-2 में शामिल होना है।

विज्ञापन


इसी क्रम में विभाग ने इन सीटों पर प्रवेश के लिए क्रेट लेवल-दो का कार्यक्रम जारी किया, जिसमें इंटरव्यू के साथ एक घंटे की लघु परीक्षा भी शामिल थी। हालांकि इस पर भी विवाद हो गया। एक ही सत्र के तहत विभाग दो अलग-अलग परीक्षा प्रणाली अपनाने जा रहा था। इससे पूर्व अभ्यर्थियों से सिनॉप्सिस जमा कराई गई थी और इस बार सिनॉप्सिस के विकल्प के रूप में लघु परीक्षा का प्रावधान कर दिया गया। विभाग ने इस विवाद से बचने के लिए अपना ही निर्णय पलट दिया है। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि छात्रों को अब लघु परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सिनॉप्सिस के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना है। साक्षात्कार 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed