{"_id":"60d5ffa9f173415ce478147e","slug":"ivi-opportunity-to-improve-marks-for-students-getting-promoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि : प्रमोशन पाने वाले छात्रों को अंक सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि : प्रमोशन पाने वाले छात्रों को अंक सुधार का मौका
Fri, 25 Jun 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:39 PM IST
सार
- द्वितीय परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
- स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
- मुख्य परीक्षा की तरह तैयार होगी मार्कशीट, नहीं होगा स्टार का चिह्न
विज्ञापन
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में तृतीय वर्ष के जिन छात्रों को प्रमोट किया गया था, उन्हें अंक सुधार के लिए मौका दिया जाएगा। इसके लिए अलग से उनकी द्वितीय परीक्षा कराई जाएगी, लेकिन खास यह होगा कि मार्कशीट में यह अंकित नहीं होगा कि उन्होंने द्वितीय परीक्षा दी थी। नई मार्कशीट भी मुख्य परीक्षा की मार्कशीट के समान होगी।
विज्ञापन
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया गया है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष वालों को आगे चलकर परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, लेकिन तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रमोशन पाने के बाद स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली है। छात्र मांग कर रहे थे कि अगर वे प्रमोशन मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके लिए अंक सुधार की परीक्षा आयोजित कराई जाए। छात्रों की इस मांग के मद्देनजर परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्रमोशन के बाद स्नातक तृतीय वर्ष के जो छात्र द्वितीय परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे फीस के साथ अपना आवेदन दे सकते हैं। कोविड परिस्थितियों के अनुसार द्वितीय परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। बीए, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र किसी एक विषय के सभी पेपरों और बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र किसी एक ग्रुप के सभी पेपरों में द्वितीय परीक्षा दे सकते हैं। छात्रों को 10 जुलाई तक संबंधित इकाई में आवेदन जमा करना है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी मार्कशीट मुख्य परीक्षा की मार्कशीट के समान होगी। दरअसल, द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट में स्टार का चिह्न लगा दिया जाता है। ऐसे छात्र इविवि की मेरिट से बाहर हो जाते हैं। लेकिन, प्रमोशन पाने वाले छात्र अगर द्वितीय परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी मार्कशीट पर स्टार का चिह्न नहीं होगा।