{"_id":"64feea5d993e25470703a405","slug":"it-was-his-partner-who-murdered-the-businessman-by-injecting-him-with-several-doses-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : साथी ने ही की थी इंजेक्शन की कई डोज लगाकर कारोबारी की हत्या, पकड़े जाने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : साथी ने ही की थी इंजेक्शन की कई डोज लगाकर कारोबारी की हत्या, पकड़े जाने पर हुआ खुलासा
Mon, 11 Sep 2023 03:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 03:52 PM IST
सार
छह सितंबर की सुबह मेजा और मांडा की सीमा पर भरारी गांव के पास हाईवे पर करछना देवरी कला गांव के कारोबारी पवन कुमार भारतीया (35) की लाश मिली थी। दवा कारोबारी पवन कटका बैरियर के पास दवा की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
गलत इंजेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवा कारोबारी पवन कुमार भारतीया की हत्या उसके साथी संजय शर्मा ने ही की थी। शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद साथी ने एविल इंजेक्शन के कई डोज लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोपी संजय शर्मा को मेजारोड से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दवा कारोबारी की गायब बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
छह सितंबर की सुबह मेजा और मांडा की सीमा पर भरारी गांव के पास हाईवे पर करछना देवरी कला गांव के कारोबारी पवन कुमार भारतीया (35) की लाश मिली थी। दवा कारोबारी पवन कटका बैरियर के पास दवा की दुकान चलाते थे। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर संजय शर्मा सहित तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक आरोपी संजय शर्मा ने बताया कि दवा कारोबारी पवन कुमार भारतीया के साथ पांच सितंबर को कटका बैरियर से बाइक से मांडा गया था। वहां से लौटते वक्त रात में भरारी गांव के पास सड़क के किनारे दोनों लोग शराब पी। संजय ने बताया कि शराब पीने के दौरान पवन से कहासुनी हो गई। उसने पवन को एविल इंजेक्शन के कई डोज लगाकर मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन