फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issuing list for 4596 candidates for counseling

इविविः अध्यादेश तो हुआ, पर भर्ती चुनाव बाद होने के आसार

Thu, 07 Mar 2019 10:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Issuing list for 4596 candidates for counseling
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
केंद्र सरकार 200 प्वाइंट रोस्टर के तहत शिक्षक भर्ती के लिए अध्यादेश ले आई लेकिन, भर्ती की प्रक्रिया चुनाव बाद ही शुरू होने के आसार हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही लोकसभा चुनाव-2019 की अधिसूचना जारी की जा सकती है और इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया ठप हो जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ज्यादातर संघटक महाविद्यालयों में 13 प्वाइंट रोस्टर के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की चुकी है। केवल इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती शुरू नहीं हो सकी है। वहां अब नए अध्यादेश के तहत 200 प्वाइंट रोस्टर के आधार पर भर्ती होगी। इसके अलावा सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी तीन विषयों में शिक्षक भर्ती बाकी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में केवल 20 फीसदी विभागों में शिक्षक भर्ती हुई है। वहां 80 फीसदी विभागों में शिक्षक भर्ती नहीं हुई है।

जिन विभागों में भर्ती के लिए विज्ञापन हो चुका है, वहां भी अब नए आरक्षण रोस्टर के तहत विज्ञापन जारी करना होगा। शिक्षक भर्ती के लिए नए सिरे से आरक्षण का निर्धारण करना होगा और इस कार्य में वक्त लगेगा। इससे पहले ही चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है और आचार संहिता लागू हुई तो भर्ती के लिए नया विज्ञापन नहीं जारी किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती 200 प्वाइंट रोस्टर के तहत किए जाने का अध्यादेश आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन में छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि यह सामाजिक न्याय पसंद लोगों की जीत है। छात्र नेता अरविंद सरोज एवं अंकित यादव ने कहा कि यह अध्यादेश भारत में निवास करने वाले दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं सामजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से पिछड़े समाज के लोगों की जीत हे। इस मौके पर राहित यादव, आनंद सिंह सेंगर, अखिलेश गुप्ता, आनंद सिंह गौर, राम प्रकाश यादव, ऋषि सोनकर, रितेश सिंह, शैलेंद्र, महेंद्र, अजीत अतरौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed