प्रयागराज एयरपोर्ट : लोकसभा में उठा दिल्ली फ्लाइट सुबह संचालित करने का मुद्दा
सांसद ने कहा, प्रयागराज में प्रदेश स्तर के कई मुख्यालय, हाईकोर्ट, विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान आदि हैं। यहां हर वर्ष माघ मेला, प्रत्येक छह वर्ष पर कुंभ एवं 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ लगता है। ऐसे में प्रयागराज में विमानों का संचालन बढ़े ताकि लोगों को राहत मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज एयरपोर्ट से कई और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने एवं दिल्ली उड़ान दोपहर के बजाय सुबह संचालित करने का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठा। संसद के शीतकालीन सत्र में फूलपुर की सांसद एवं प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की सदस्य केशरी देवी पटेल ने जोर शोर से यह मुद्दा उठाया। कहा, प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है। इससे इसकी हवाई कनेक्टिविटी ज्यादा से ज्यादा शहरों से होनी चाहिए।
सांसद ने कहा, प्रयागराज में प्रदेश स्तर के कई मुख्यालय, हाईकोर्ट, विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान आदि हैं। यहां हर वर्ष माघ मेला, प्रत्येक छह वर्ष पर कुंभ एवं 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ लगता है। ऐसे में प्रयागराज में विमानों का संचालन बढ़े ताकि लोगों को राहत मिले। लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन उन्होंने सूचना देते हुए अध्यक्ष को संबोधित पत्र भी दिया।
लोकसभा की कार्रवाई के दौरान कहा. एयरपोर्ट पर आवक कार्गो की अस्थायी सुविधा दी गई, लेकिन कार्गो भेजने और स्टोर करने की सुविधा नहीं है। यहां एयरपोर्ट के विस्तार की योजना में कार्गो कांप्लेक्स का प्रावधान है। इस सुविधा के न होने से किसानों, छोटे कारोबारियों को उत्पाद भेजने में परेशानी होती है। अमरूद, आम, हस्तशिल्प के सामान एवं अन्य खाद्यान्न दूसरे शहरों के बाजारों में आसानी से भेजने की सुविधा जल्द मुहैया हो।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के साथ ही उड्डयन मंत्री के समक्ष भी अपनी बात रखी। बता दें कि सांसद केशरी देवी ने बीते दिनों एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। इस बारे में वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पत्र भेज चुकी हैं।
प्रयागराज-दिल्ली उड़ान सुबह सात से नौ एवं वापसी में शाम को सात से नौ बजे के बीच संचालित की जाए। अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की भी मांग की गई है। -केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर।