{"_id":"63deaa2b66e6803b994ff041","slug":"irctc-burj-khalifa-and-safari-will-be-shown-by-irctc-tour-package-launch-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC : बुर्ज खलीफा और सफारी दिखाएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज किया गया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC : बुर्ज खलीफा और सफारी दिखाएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज किया गया लांच
Sun, 05 Feb 2023 12:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:25 AM IST
सार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) होली बाद दुबई की सैर कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने हवाई टूर पैकेज लांच किया है। इसके तहत यात्रियों को सिर्फ लखनऊ पहुंचना होगा लखनऊ से यात्रियों को दुबई की सीधी फ्लाइट मिलेगी और उसके बाद सारी सैर एवं लंच एवं डिनर आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगा।
विज्ञापन
तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) होली बाद दुबई की सैर कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने हवाई टूर पैकेज लांच किया है। इसके तहत यात्रियों को सिर्फ लखनऊ पहुंचना होगा लखनऊ से यात्रियों को दुबई की सीधी फ्लाइट मिलेगी और उसके बाद सारी सैर एवं लंच एवं डिनर आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का दुबई पैकेज पांच दिन एवं चार रात ( 11 से 15 मार्च) तक का है। इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, म्यूजिकल फाउंटेन शो, दूर दूर तक फैले रेगिस्तान में डिजर्ट सफारी , तमाम बड़े मॉल, डोव क्रूज़ की सैर, अबुधाबी का सिटी टूर एवं फरारी वर्ल्ड आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने एवं भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) शामिल है। फ्लाइट द्वारा लखनऊ से दुबई एवं दुबई से लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस पैकेज में दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर उसका मूल्य 85100 प्रति यात्री एवं एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 101800 रहेगा। प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 84400 बेड सहित एवं 73300 बिना बेड के रहेगा। प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से इसकी बुकिंग कराई जा सकती है।