फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Iradat woman murder case

शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश

Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Iradat woman murder case
Iradat woman murder case
कानपुर निवासी युवती के कत्ल का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

इरादतगंज ओवरब्रिज पर मिली थी लाश, घोंटा गया था गला
प्रयागराज। घूरपुर के इरादतगंज ओवरब्रिज पर हत्या कर युवती की लाश फेंकने के मामले का रविवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी बबलू यादव ने साजिश रचकर अपने साले बाबा यादव व तीन अन्य लोगों से वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को इरादतगंज ओवरब्रिज पर कानपुर के बर्रा निवासी बीना उर्फ सरिता यादव की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। पूर्व सैनिक पिता ने फतेहपुर निवासी पति ओंकार व उसके साथी बबलू पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ओंकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि शादी के बाद वह बीना को लेकर जार्जटाउन चला आया था और यहां रेस्टोरेंट खोल लिया। हालांकि व्यापार में घाटा हो गया। इसके बाद उसकी मुलाकात कीडगंज निवासी ईट-बालू के ठेकेदार बबलू से हुई जिसने उसे अपनी फर्म में बतौर मुंशी रख लिया। इसी दौरान उसने बीना से संपर्क बनाना शुरू कर दिया। जानकारी पर मना किया लेकिन बीना नहीं मानी। जिसके बाद वह उसे लेकर फतेहपुर लौट गया। लेकिन बीना उसे छोड़कर फिर यहां चली आई। पुलिस ने तलाश की लेकिन बबलू व उसका साला बाबा घर छोड़कर फरार मिले। शक के आधार पर पुलिस ने बाबा के ड्राइवर संतोष कुमार सोधिया निवासी कीडगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन

फोन कर बुलाया था बबलू ने
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में संतोष ने बताया कि बीना की हत्या बबलू के साले बाबा यादव ने की जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने में वह व बाबा का एक साथी भी शामिल था। बताया कि बीना शादी का दबाव बना रही थी। जबकि बबलू इसके लिए राजी नहीं था। इसी के बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई। योजना के मुताबिक, 28 अगस्त को बबलू ने फोन कर बीना को अपने कीडगंज स्थित बालू-गिट्टी साइट पर बने कमरे पर बुलाया और फिर उसे छोड़कर चला गया। वहां बाबा ने बीना को बबलू की जिंदगी से दूर जाने को कहा तो वह झगड़ने लगी। जिसके बाद गला घोंटकर बाबा ने उसकी हत्या कर दी। एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि बबलू, उसके साले बाबा व घटना में शामिल उसके अज्ञात साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed