{"_id":"5e2f38eb8ebc3e4b07659e39","slug":"introduction-to-rss-and-dialogue-program-allahabad-news-ald2668263148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन व्यापार के विरोध में शहर भर घूमी रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन व्यापार के विरोध में शहर भर घूमी रथयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन लाइन व्यापार के विरोध में शहर भर घूमी रथ यात्रा
प्रयागराज। ऑन लाइन व्यापार के विरोध में कानपुर के फूलबाग से निकली खुदरा व्यापार बचाओ रथ यात्रा ने सोमवार को शहर पहुंची। इस दौरान यात्रा का शहर के तमाम स्थानों पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल सदस्यों ने व्यापारियों को ऑन लाइन बिजनेस की वजह से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। व्यापारियों से कहा कि गया खुदरा व्यापारी की सुरक्षा तभी हो सकेगी जब ऑन लाइन शॉपिंग का प्रावधान पूरी तरह से खत्म हो।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में रथ यात्रा सोमवार को बैरहना से शुरू हुई। जो सिविल लाइंस, हीवेट रोड, मुट्ठीगंज, हटिया चौराहे तक गई। बताया गया कि देश के हर राज्य में व्यापारी मंदी की मार से दुखी है। ग्राहकों की आवक में भी कमी हो रही है। इसकी मुख्य वजह ऑन लाइन शॉपिंग करवाने वाली कंपनियां हैं। देश में सात करोड़ खुदरा व्यापारी है। इनके परिजन और व्यापार में काम करने वाले कामगारों के परिजनों को मिलाकर तकरीबन 35 करोड़ लोग खुदरा व्यापार क्षेत्र पर आश्रित है।
कुछ ऑन लाइन कंपनियों की वजह से तीन लाख करोड़ से अधिक का व्यापार खुदरा व्यापारियों से छिन गया है। कहा गया कि रथ यात्रा अभी देश के तमाम शहरों में जाएगी। इसका समापन दिसंबर 2020 में दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शहर में यात्रा की अगुवाई इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने की। इस अवसर पर संतोष अग्रहरि, बसंत लाल आजाद, ओंकार नाथ केसरवानी, शालिनी सिंह, सुशील खरबंदा, राजू मरकरी, धर्मेंद्र जायसवाल, शौकत अली, कृपाशंकर पांडेय, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।