{"_id":"6254705c2a991d4a5e74d9de","slug":"interview-technical-education-service-examination-from-interview-19-allahabad-news-ald330724672","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार : प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार : प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 19 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राविधिक शिक्षा सेवा भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 से
व्याख्याता अंग्रेजी, सिविल अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मचारी अधीक्षक का साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने पांच अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2228 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
इस परीक्षा के तहत व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के 642 पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि, आयोग ने अभी व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक और व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 429 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से आयोजित किए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार व्याख्याता अंग्रेजी के 50 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 एवं 20 अप्रैल को, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 125 पदों के लिए 25 से 30 अप्रैल तक और व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण के 238 पदों एवं कर्मशाला अधीक्षक के 16 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच से 21 तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
00
निदेशक के एक पद के लिए इंटरव्यू 20 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग में सीधी भर्ती के तहत निदेशक के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।