{"_id":"60b2774afff3ce7d3a7dae19","slug":"interrogation-of-pandas-people-of-dome-society-in-case-of-removing-shroud-from-above-the-corpses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाशों के ऊपर से कफन हटाने के मामले में पंडों, डोम समाज के लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाशों के ऊपर से कफन हटाने के मामले में पंडों, डोम समाज के लोगों से की पूछताछ
Sat, 29 May 2021 10:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 May 2021 10:48 PM IST
सार
- श्रृंग्वेरपुर में लाश से कफन उठाए जाने के मामले में दो-तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान फाफमऊ घाट के पास कछार में दफन किए गए शव।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
श्रृंग्वेरपुर घाट पर लाश से कफन हटाए जाने के मामले में गठित जांच कमेटी ने शनिवार को भी वहां आने-जाने वालों से पूछताछ की। चौथे दिन पंडों, पुरोहितों तथा डोम समाज के लोगों के बयान दर्ज किए गए। वायरल वीडियो में सफाई कर्मियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सफाई कर्मियों के साथ संबंधित विभाग के अफसरों से भी पूछताछ किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि जांच टीम के सदस्य इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। दो-तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है।
विगत दिनों में श्रृंग्वेरपुर, फाफामऊ घाट पर बड़ी संख्या में शव दफनाए गए। इसी क्रम में श्रृंग्वेरपुर में शव पर से कफन हटाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच कर रहे एडीएम प्रशासन वीएस दुबे और एसपी गंगापार धवल जायसवाल शनिवार को भी श्रृंग्वेरपुर घाट पहुंचे। उन्होंने घाट का निरीक्षण किया। साथ ही पंडों और डोम समाज के लोगों से भी पूछताछ की। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। दोनों अफसरों ने जांच के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।