{"_id":"621cfa6d5c8ddd42e3155bfe","slug":"interlocking-in-chheoki-railways-canceled-26-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छिवकी में इंटरलॉकिंग, रेलवे ने निरस्त की 26 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छिवकी में इंटरलॉकिंग, रेलवे ने निरस्त की 26 ट्रेनें
Mon, 28 Feb 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:08 PM IST
सार
इन सभी ट्रेनों का निरस्तीकरण अलग-अलग तिथियों में किया गया है। इसके अलावा छिवकी से इटारसी जाने वाली ट्रेन दो मार्च से 15 मार्च तक प्रयागराज छिवकी से कटनी के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
train track- new
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी-प्रयागराज छिवकी के बीच बिछी तीसरी लाइन को लेकर की जा रही इंटरलॉकिंग एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से रेलवे द्वारा पूर्व में निरस्त की गई 26 ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। जिन ट्रेनों के निरस्त करने की अवधि बढ़ाई गई है उसमें प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू भी शामिल है।
विज्ञापन
इन सभी ट्रेनों का निरस्तीकरण अलग-अलग तिथियों में किया गया है। इसके अलावा छिवकी से इटारसी जाने वाली ट्रेन दो मार्च से 15 मार्च तक प्रयागराज छिवकी से कटनी के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का रहेगा निरस्तीकरण
कहां से कहां तक निरस्त होने की अवधि
डीडीयू-प्रयागराज मेमू एक से 14 मार्च
प्रयागराज-डीडीयू मेमू एक से 14 मार्च
अजमेर-राजेंद्र नगर 04 एवं 11 मार्च
राजेंद्र नगर-अजमेर 02 एवं 09 मार्च
आनंदविहार-भुवनेश्वर 07 एवं 14 मार्च
भुवनेश्वर-आनंद विहार 05 एवं 12 मार्च
अहमदाबाद-पटना 02 एवं 09 मार्च
पटना-अहमदाबाद 04 एवं 11 मार्च
सूरत-छपरा ताप्तीगंगा 01 एवं 08 मार्च
छपरा-सूरत ताप्तीगंगा 02 एवं 09 मार्च
सिकंदराबाद-दानापुर 01 एवं 08 मार्च
दानापुर-सिकंदराबाद 02 एवं 09 मार्च
रानी कमलावति-अगरतला 03, 10 मार्च
अगरतला-रानी कमलावति 06, 13 मार्च
गया-चेन्नई एक्सप्रेस 06, 13 मार्च
चेन्नई-गया एक्सप्रेस 08, 15 मार्च
वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता 04, 11 मार्च
कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई 06, 13 मार्च
हटिया-आनंद विहार 01 से 10 मार्च
आनंद विहार-हटिया 02 से 11 मार्च
सांतराकाछी-आनंदविहार 07 मार्च
आनंदविहार-सांतराकाछी 08 मार्च
अजमेर-सियालदाह 01 से 13 मार्च
सियालदाह-अजमेर 02 से 14 मार्च
कामाख्या-दिल्ली 01 से 13 मार्च
दिल्ली-कामाख्या 03 से 15 मार्च