आशनाई में की गई थी इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, साथियों ने ही दिया धा घटना को अंजाम
डोहरिया गांव का शेजान उर्फ शानू इंटर का छात्र था। रविवार को परानीपुर के बिसेनपुर मुहल्ले में स्थित एक मिनी ट्यूबवेल के कमरे के अंदर गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की तफ्तीश पुलिस कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर का छात्र शेजान उर्फ शानू आत्महत्या नहीं किया था बल्कि उसके साथियों ने ही उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। साथियों ने घटना को डायवर्ट करने के चक्कर में मौके पर तमंचा छोड़ भाग गए थे। फिर मौके की स्थिति देख आत्महत्या और हत्या को लेकर पुलिस उलझी हुई थी।
इधर, पुलिस ने उस सख्स को गिरफ्तार कर ली जिसने घटना के तत्काल बाद शेजान उर्फ शानू के ही मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। यह कहा था कि उसने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने आशनाई के चक्कर में शानू को मौत के घाट उतारने की बात स्वीकार की है।
बता दें कि डोहरिया गांव का शेजान उर्फ शानू इंटर का छात्र था। रविवार को परानीपुर के बिसेनपुर मुहल्ले में स्थित एक मिनी ट्यूबवेल के कमरे के अंदर गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की तफ्तीश पुलिस कर रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शेजान के ही मोबाइल फोन से किसी ने फोन कर बताया था कि वह गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।
घटना की तफ्तीश में जुटे मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी देने वाला अजय सिंह पुत्र गिरजा शंकर निवासी बिसेनपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो वह सारी घटना कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर ऊंचडीह बस स्टाप से उसके साथी विवेक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि आशनाई के चक्कर में शानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
आरोपियों ने बताया कि रविवार को फोन कर शानू को ट्यूबवेल के कमरे में बुलाया गया फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी गई। घटना को डायवर्ट करने के लिए वहां पर तमंचा छोड़ दिया गया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के दौरान अजय सिंह के शर्ट पर खून के कई छीटे पड़े थे। उस शर्ट को भी बरामद किया गया है।