फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instruction to appoint diploma holders of NIOS in teacher recruitment : High Court

हाईकोर्ट : एनआईओएस के डिप्लोमाधारक को शिक्षक भर्ती में नियुक्ति देने का निर्देश

Sat, 23 Oct 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Instruction to appoint diploma holders of NIOS in teacher recruitment : High Court
अदालत - फोटो : file
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद को निर्देश दिया है कि एनआईओएस से डीएलएड में डिप्लोमाधारक याची  को 6 हफ्ते में नियुक्ति आदेश जारी करें। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दीपक कुमार शुक्ल की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बहस की। अधिवक्ता का कहना था कि याची सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित हुआ। एनआईओएस से प्रशिक्षण का डिप्लोमा करने के कारण नियुक्ति नहीं दी जा रही है। एनसीटीई के अधिवक्ता ने कहा कि एनआईओएस से डिप्लोमा को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की मान्यता दी गई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि नियुक्ति न देने का औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन


केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार से जवाब तलब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की 2018 की अर्द्ध सैनिक बलों की भर्ती में खाली पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है और चयनित विपक्षी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है। याचिका की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने बद्रीनाथ निषाद व 11 अन्य की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता पवन यादव ने बहस की। अधिवक्ता का कहना था कि चयन प्रक्रिया में नियमों को शिथिल कर गड़बड़ी की गई है। पद खाली होने के बावजूद योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। आयोग ने 58373 अर्द्ध सैनिक बलों की भर्ती निकाली। अभी तक चार हजार पद भरे नहीं गए हैं। तमाम अभ्यर्थियों की सफलता के बाद भी नियुक्ति नहीं की जा रही है।

चयनित शिक्षकों को जल्द मिलेगी नियुक्ति
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सीधी भर्ती के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही ऑनलाइन काउंसलिंग कराके नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय कुमार पांडेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है।

शिक्षा निदेशक की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप पर जोनवार, विद्यालयवार, विषयवार रिक्त पदों (पुरुष/महिला) का प्रवक्ता  एवं सहायक अध्यापक का अलग-अलग विवरण 26 अक्तूबर को शाम चार बजे तक उपलब्ध करा दिया जाए। निदेशक ने यह भी कहा है कि जिन विद्यालयों में रिक्त पदों पर नई नियुक्ति हुई है एवं अभी तक नियुक्त अभ्यर्थी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है और जिन रिक्त पदों पर स्थानांतरण हुआ है एवं संबंधित प्रवक्ता/सहायक अध्यापक ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, ऐसे पदों को रिक्त की श्रेणी में न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed