{"_id":"6380f315146e29592a3d7f6d","slug":"inspector-went-to-check-the-meter-and-je-was-taken-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मीटर चेक करने गए इंस्पेक्टर और जेई को बंधक बनाया, मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मीटर चेक करने गए इंस्पेक्टर और जेई को बंधक बनाया, मारपीट कर किया घायल
Fri, 25 Nov 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:23 PM IST
सार
बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र मिश्र और जेई आनंद पांडेय के नेतृत्व में 23 नवंबर को दिन में अतरसुइया के बबलू वर्मा के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
बंधक बनाया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरसुइया क्षेत्र में मीटर चेक करने गए प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर और जेई को एक परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की गई। बीच बचाव में तीन सिपाही भी घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र मिश्र और जेई आनंद पांडेय के नेतृत्व में 23 नवंबर को दिन में अतरसुइया के बबलू वर्मा के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
आरोप है कि मीटर चेक करने के बाद जेई ने बिल मांगा तो बबलू वर्मा झगड़े पर आमादा हो गया। उसने अपने बेटे छोटू वर्मा तथा अन्य लोगों को भी बुला लिया। बाहर का दरवाजा बंद कर बंधक बना लिया। इंस्पेक्टर प्रेम चंद्र ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उन्हें ढकेल दिया गया, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
जेई आनंद पांडेय, सिपाही ओमप्रकाश सिंह, दीपक द्विवेदी और धनंजय पांडेय भी बीच बचाव में चोटिल हो गए। बाद में प्रेम चंद्र की तहरीर पर बबलू वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन