{"_id":"63064bb1f8528c2f843a6f54","slug":"inspector-suspended-for-taking-bribe-action-on-anti-corruption-report-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित, एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर कार्रवाई, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित, एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर कार्रवाई, भेजा गया जेल
Wed, 24 Aug 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:32 PM IST
सार
10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार शृंग्वेरपुर चौकी के पूर्व प्रभारी एसआई आशीष राय मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार शृंग्वेरपुर चौकी के पूर्व प्रभारी एसआई आशीष राय मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की। उधर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की ओर से रिमांड मंजूर किए जाने पर उसे जेल भी भेज दिया गया।
एंटी करप्शन टीम की ओर से देर रात तक फाफामऊ थाने में आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी की जाती रही। सुबह आठ बजे के करीब फाफामऊ पुलिस की एक टीम उसे लेकर वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के लिए रवाना हो गई।
11 बजे के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां रिमांड मंजूर होने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोपहर बाद पुलिस टीम उसे वाराणसी जेल में दाखिल कराकर वापस चली आई।
विज्ञापन
विभागीय जांच भी शुरू
एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा मंगलवार को निलंबित भी कर दिया गया। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए। जांच के दौरान वादी का बयान भी दर्ज किया जाएगा। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान जिस किसी की भी संलिप्तता संबंधी तथ्य सामने आएंगे, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।