फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector suspended for taking bribe, action on anti-corruption report, sent to jail

प्रयागराज : रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित, एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर कार्रवाई, भेजा गया जेल

Wed, 24 Aug 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 09:32 PM IST
सार

10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार शृंग्वेरपुर चौकी के पूर्व प्रभारी एसआई आशीष राय मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Inspector suspended for taking bribe, action on anti-corruption report, sent to jail
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार शृंग्वेरपुर चौकी के पूर्व प्रभारी एसआई आशीष राय मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एंटी करप्शन की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की। उधर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की ओर से रिमांड मंजूर किए जाने पर उसे जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन



एंटी करप्शन टीम की ओर से देर रात तक फाफामऊ थाने में आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी की जाती रही। सुबह आठ बजे के करीब फाफामऊ पुलिस की एक टीम उसे लेकर वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन



11 बजे के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां रिमांड मंजूर होने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोपहर बाद पुलिस टीम उसे वाराणसी जेल में दाखिल कराकर वापस चली आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागीय जांच भी शुरू
एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा मंगलवार को निलंबित भी कर दिया गया। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए। जांच के दौरान वादी का बयान भी दर्ज किया जाएगा। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान जिस किसी की भी संलिप्तता संबंधी तथ्य सामने आएंगे, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed