फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector's minor daughter arrested for shooting her brother

भाई को गोली मारने में इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2020 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Inspector's minor daughter arrested for shooting her brother
prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

क्षेत्र के चकरघुनाथ मोहल्ले में मंगलवार की शाम पौने सात बजे इंस्पेक्टर सभापति सिंह के बेटे को घर के अंदर गोली लगने की घटना का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने घायल किशोर की छोटी बहन को हिरासत में ले लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमले में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी नहीं है। वह कहां से आई, अभी पुलिस इस बारे में कुछ नहीं तलाश पाई है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ अवैध असलहे के प्रयोग की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले की धारा 307 आईपीसी के लगाई गई है। पहले किशोरी की सूचना पर पुलिस ने लूट की धारा 394 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था, जिसे विवेचना के बाद बदलकर जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट कर दिया गया। बुधवार को लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज जाएगा।

विज्ञापन

Inspector's minor daughter arrested for shooting her brother
prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

बताते चलें कि मूलत: औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बेंदौ गांव निवासी सभाजीत सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में वह आजमगढ़ में कोरोना सेल प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वह नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक रघुनाथ मोहल्ले में मायाश्री अपार्टमेंट के पीछे अपना मकान बनाकर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुभद्रा सिंह, बेटा अमरेंद्र सिंह (17) व  15 साल की बेटी है।

बेटा अमरेंद्र सिंह राजकीय इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है, जबकि बेटी डीपीएस कालेज, नैनी में हाईस्कूल की छात्रा है। मंगलवार की शाम को इंस्पेक्टर की बेटी ने शोर मचाया कि उसके घर की चहारदीवारी फांदकर घुसे तीन लड़कों ने पहले उसे पीटा और फिर उसके भाई अमरेंद्र को गोली मार दी। अमरेंद्र के सीने व पेट में कुल तीन गोलियां लगीं हैं।

Inspector's minor daughter arrested for shooting her brother
prayagraj news : नैनी में बहन की गोली से घायल युवक का एसआरएन में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj
लड़की ने बताया कि बदमाश जेवर भी लूट ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच बुला ली गई। पूरी गली मोहल्ले को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज, घर की फोरेंसिक जांच कराई गई, लेकिन कहीं कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। उसी दौरान एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा व सीओ सोमेंद्र मीणा ने महिला कांस्टेबिल बुलाकर पूछताछ कराई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

पता चला कि अमरेंद्र को उसकी छोटी बहन ने ही पिस्टल से गोली मारी थी। उसी के बाद पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया और लिखा पढ़ी में उसकी गिरफ्तारी दिखा दी। हालांकि हमले की वजह अभी तक पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर पहले लूट की धारा 394 आईपीसी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसे जानलेवा हमले व अवैध असलहा के प्रयोग की धारा में तरमीम कर दिया गया। बृहस्पतिवार को किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed