{"_id":"6298c613697735315209ab43","slug":"inspector-jhunsi-line-spot-for-not-picking-up-cug-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सीयूजी फोन न उठाने पर इंस्पेक्टर झूंसी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सीयूजी फोन न उठाने पर इंस्पेक्टर झूंसी लाइन हाजिर
Thu, 02 Jun 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:45 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को एसएसपी अजय कुमार से मिलने झूंसी से कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने उनसे पूछा कि वे पहले थाने क्यों नहीं गए। बताया कि इंस्पेक्टर यशपाल सिंह सीयूजी फोन उठाते ही नहीं। न ही उनका फोन कोई सहकर्मी ही उठाता है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीयूजी फोन न उठाने पर इंस्पेक्टर झूंसी यशपाल सिंह को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। कुछ लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने दरोगा के फोन से इंस्पेक्टर को कॉल कराया लेकिन पांच बार पूरी पूरी घंटी बजी। इंस्पेक्टर ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसएसपी अजय कुमार से मिलने झूंसी से कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने उनसे पूछा कि वे पहले थाने क्यों नहीं गए। बताया कि इंस्पेक्टर यशपाल सिंह सीयूजी फोन उठाते ही नहीं। न ही उनका फोन कोई सहकर्मी ही उठाता है। एसएसपी ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा राम कुमार को बुलाया और इंस्पेक्टर को फोन मिलाने को कहा। पांच बार घंटी बजी लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद एसएसपी ने खुद अपने मोबाइल से इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
उन्होंने फोन न उठाने का कारण पूछा तो इंस्पेक्टर ने कहा कि नंबर सेव नहीं था, इसलिए फोन नहीं उठाया। एसएसपी के मुताबिक थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए यशपाल सिंह ने गैर जिम्मेदाराना उत्तर दिया और पदीय दायित्वों की अवहेलना की। उन्होंने इंस्पेक्टर झूंसी यशपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
वैभव सिंह इंस्पेक्टर झूंसी बनाए गए
एसएसपी ने एसओजी प्रभारी वैभव सिंह को झूंसी का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया है। झूंसी के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र यादव क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा में भेज दिया गया। उन्होंने अपने पीआरओ अजय कुमार मिश्रा को झूंसी का नया एसएसआई बनाया गया।