फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector Jhunsi line spot for not picking up CUG phone

Prayagraj : सीयूजी फोन न उठाने पर इंस्पेक्टर झूंसी लाइन हाजिर

Thu, 02 Jun 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 07:45 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को  एसएसपी अजय कुमार से मिलने झूंसी से कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने उनसे पूछा कि वे पहले थाने क्यों नहीं गए। बताया कि इंस्पेक्टर यशपाल सिंह सीयूजी फोन उठाते ही नहीं। न ही उनका फोन कोई सहकर्मी ही उठाता है।

विज्ञापन
Inspector Jhunsi line spot for not picking up CUG phone
UP Police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीयूजी फोन न उठाने पर इंस्पेक्टर झूंसी यशपाल सिंह को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। कुछ लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने दरोगा के फोन से इंस्पेक्टर को कॉल कराया लेकिन पांच बार पूरी पूरी घंटी बजी। इंस्पेक्टर ने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन



बृहस्पतिवार को  एसएसपी अजय कुमार से मिलने झूंसी से कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने उनसे पूछा कि वे पहले थाने क्यों नहीं गए। बताया कि इंस्पेक्टर यशपाल सिंह सीयूजी फोन उठाते ही नहीं। न ही उनका फोन कोई सहकर्मी ही उठाता है। एसएसपी ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा राम कुमार को बुलाया और इंस्पेक्टर को फोन मिलाने को कहा। पांच बार घंटी बजी लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद एसएसपी ने खुद अपने मोबाइल से इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन



उन्होंने फोन न उठाने का कारण पूछा तो इंस्पेक्टर ने कहा कि नंबर सेव नहीं था, इसलिए फोन नहीं उठाया। एसएसपी के मुताबिक थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए यशपाल सिंह ने गैर जिम्मेदाराना उत्तर दिया और पदीय दायित्वों की अवहेलना की। उन्होंने इंस्पेक्टर झूंसी यशपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वैभव सिंह इंस्पेक्टर झूंसी बनाए गए 
एसएसपी ने एसओजी प्रभारी वैभव सिंह को झूंसी का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया है। झूंसी के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र यादव क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा में भेज दिया गया। उन्होंने अपने पीआरओ अजय कुमार मिश्रा को झूंसी का नया एसएसआई बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed