{"_id":"6a5e8a8f53a6240f960b9545","slug":"inspected-the-construction-of-the-overbridge-allahabad-news-c-417-1-nan1011-8134-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ओवरब्रिज निर्माण का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ओवरब्रिज निर्माण का किया निरीक्षण
Tue, 21 Jul 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज स्थित निंदूरा ओवरब्रिज निर्मा के लिए नापजोख करते कर्मचारी
स्थानीय रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाली निंदूरा रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की रूपरेखा तैयार की।
ओवरब्रिज से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और राहगीरों को जाम से मुक्ति मिलेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों ने पिछले दिनों प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया था। इस दौरान तकनीकी बारीकियों की जांच के साथ मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए थे। सोमवार को सेतु निगम के सुपरवाइजर भास्कर पांडेय ने परियोजना में आड़े आने वाली उपयोगिताओं को स्थानांतरित करने के लिए जलनिगम, वन विभाग, नगर पंचायत प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। सेतु निगम के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को दो दिनों के भीतर मूल्यांकन कर प्रस्तुत करने को कहा गया है।