फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent was killed in mustard field dead body was found in the pond

प्रयागराज: सरसों के खेत में की गई थी मासूम की हत्या, तालाब में उतराई मिली थी लाश

Mon, 06 Feb 2023 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 07:10 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदुनीपुरकला गांव से छह दिन पहले लापता हुए पांच साल के मासूम सत्यम भारतीया की हत्या सरसों के खेत में की गई थी। अगवा करने के 24 से 36 घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Innocent was killed in mustard field dead body was found in the pond
Prayagraj News : सत्यम भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदुनीपुरकला गांव से छह दिन पहले लापता हुए पांच साल के मासूम सत्यम भारतीया की हत्या सरसों के खेत में की गई थी। अगवा करने के 24 से 36 घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि उसके बाद आवारा जानवरों या फिर कत्ल करने वालों ने शव तालाब तक पहुंचाया होगा। पुलिस की तफ्तीश में सरसों के खेत में खून के निशान मिले थे। डॉग स्क्वॉयड भी सरसों के खेत तक गया था। मामले में पकड़े गए छह आरोपियों में से चार को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। अन्य दो से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


सरायइनायत के अजबैयां-सुदुनीपुरकला गांव निवासी राजकुमार भारतीया उर्फ डंगर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके दो बेटों और एक बेटी में बड़ा बेटा सत्यम भारतीया (5) गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। सत्यम एक फरवरी की दोपहर तकरीबन तीन बजे पड़ोस के बच्चों के साथ घर से कटी पतंग पकड़ने गया था। कई घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे।

विज्ञापन

परिजनों ने सत्यम की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अगले दिन पिता राजकुमार ने पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर दी तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजनों ने दूसरे दिन ग्रामीणों के साथ शीतला मंदिर के पास छोटे तालाब में जाल डाल कर काफी देर तक तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। रविवार सुबह गांव का युवक प्रदीप शौच के लिए बगीचे की ओर गया था। तभी शीतला देवी के मंदिर के पास वाले तालाब में सत्यम का उतराया शव देखा तो शोर मचाया।

इसके बाद मासूम के परिजनों के साथ ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। सत्यम के दाईं जांघ और गुप्तांग के काफी हिस्से का मांस गायब था। मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम पहुंची और तफ्तीश की। कुत्ता तालाब के बगल सरसों के खेत में कुछ दूर दूर तक गया। वहां पर सरसों की फसल दबी हुई दिखाई दी और पत्तियों पर खून के निशान भी मिले। इससे पुलिस को शक है कि मासूम सत्यम की हत्या सरसों के खेत में ही कर दी गई होगी।

बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंका गया होगा। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम के शव को आवारा कुत्ते घसीटकर तालाब तक ले जा सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि सत्यम के गले हड्डी टूटी हुई थी। आशंका है कि मासूम सत्यम की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई होगी।

पुलिस ने पिता राजकुमार की तहरीर पर रतनलाल, अर्जुन, गोपाल पुत्र रतनलाल, तारा देवी पत्नी रतन लाल निवासी अजबैया, सुदनीपुरकला, रतनलाल के साले होरीलाल निवासी मुगरसन थाना उतरांव, ग्राम प्रधान देवराज तथा पावश सिंह निवासी सुदनीपुरकला के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सोमवार को गोपाल, रतनलाल, तारा देवी निवासी अजबैया व होरीलाल निवासी मुगरसन, उतरांव को जेल भेज दिया जबकि फरार अर्जुन की तलाश में दबिश दी जा रही है। दो अन्य नामजद ग्राम प्रधान देवराज व पावश सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि आरोपियों ने अभी तक सत्यम की हत्या करना स्वीकार नहीं किया है। हत्या के दूसरे एंगल पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed