फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent child playing on the veranda bitten by a venomous creature; dies while being taken to the hospital.

Prayagraj : बरामदे में खेल रहे मासूम को जहरीले जीव ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Wed, 08 Jul 2026 12:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी करनाईपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी करनाईपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2026 12:15 PM IST
सार

बहरिया थाना क्षेत्र के सराय गंभीर दास उर्फ बीबीपुर गांव में मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर के बरामदे में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।

विज्ञापन
Innocent child playing on the veranda bitten by a venomous creature; dies while being taken to the hospital.
जहरीले जंतु के काटने से मासूम की मौत। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

बहरिया थाना क्षेत्र के सराय गंभीर दास उर्फ बीबीपुर गांव में मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर के बरामदे में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले उपचार के लिए दोनैया स्थित पटेल नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


नोखेलाल भारतीय का पांच वर्षीय पुत्र राज सरोज (5) मंगलवार शाम करीब आठ बजे अपने घर के बरामदे में खेल रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे दोनैया स्थित पटेल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता नोखेलाल भारतीय और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सराय गंभीर दास उर्फ बिबीपुर गांव में पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा। मासूम की असमय मौत से गांव में मातम पसर गया। बरसात के मौसम में जहरीले जीवों के निकलने से ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed