फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inhumanity on the Sangam beach in the name of broom, thrashing a girl by her hair

अंधविश्वास: झाड़फूंक के नाम पर संगम तट पर अमानवीयता, युवती की बाल पकड़कर पिटाई

Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
सार

  • युवती की बाल पकड़कर पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग, अज्ञात में मुकदमा लिख जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Inhumanity on the Sangam beach in the name of broom, thrashing a girl by her hair
prayagraj news : झाड़फूंक के नाम पर युवती की बाल पकड़कर पिटाई करता तांत्रिक। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा दशहरा के मौके पर संगम तट पर जहां पूजन-अर्चन हुआ, वहीं अंधविश्वास का खेल भी चलता रहा। झाड़फूंक के नाम पर युवती को बाल पकड़कर पीटा गया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। परिजनों का कहना था कि बेटी पर भूतप्रेत का साया है। घटना की जानकारी पर दारागंज पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना दोपहर 2.30 बजे के करीब हुई। मप्र से परिवार संग आई युवती संगम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक युवक आया और उसे बाल पकड़कर खींचने लगा। युवती ने पानी केबाहर निकलने से मना किया तो युवक ने उसे पीटना शुरू कर दिया। युवती चीखती रही लेकिन युवक पर इसका असर नहीं हुआ। वह उसे बेरहमी से पीटता रहा। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए लेकिन सभी तमाशबीन ही बने रहे। कुछ लोगों ने युवती के माता-पिता से बात की तो उनका कहना था कि बेटी के सिर पर भूत-प्रेत का साया है और इससे बचाने के लिए ही वह उसे यहां लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Inhumanity on the Sangam beach in the name of broom, thrashing a girl by her hair
prayagraj news : झाड़फूंक के नाम पर युवती की बाल पकड़कर पिटाई करता तांत्रिक। - फोटो : prayagraj
इससे ज्यादा कुछ बताने से उन्होंने इंकार कर दिया। करीब 15 मिनट तक तमाशा चलता रहा और तमाशबीन जुटे रहे। इसके बाद परिवारवाले युवती को लेकर चले गए। कुछ देर बाद मामले की जानकारी मिली तो दारागंज पुलिस मौकेपर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी युवक भी जा चुका था। मामले में दारागंज पुलिस का कहना है कि संगम चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि संगम तट पर फूल-माला बेचने वाले कुछ दुकानदारों का यह भी कहना था कि युवती को पीटने वाला युवक उसके परिवार का ही था। फिलहाल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed