फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Information system of the High Court messed up: getting information about hearing of cases after the date has passed

हाईकोर्ट का इनफॉरमेशन सिस्टम गड़बड़ाया : तिथि बीत जाने के बाद मुकदमों की सुनवाई की मिल रही सूचना

Mon, 22 Nov 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Information system of the High Court messed up: getting information about hearing of cases after the date has passed
allahabad high court - फोटो : social media

इलाहाबाद हाईकोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक इनफारमेशन सिस्टम के ठीक से काम न करने से वकीलों और वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुकदमों की सूचनाएं सही तरीके से और तय समय पर न मिलने के कारण अधिवक्ता परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि कई बार मुकदमों की सुनवाई की सूचना तारीख बीत जाने के बाद मिल रही है। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस समस्या को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नहीं  उठाए जाने से अधिवक्ता हैरान हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को वकीलों को 17 नवंबर को कोर्ट में लगे मुकदमों के मैसेज मिलने लगे। एक बार नहीं, बल्कि कई बार ये मैसेज दोहराए गए। इसे लेकर वकीलों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की। वकीलों का कहना था कि जो मुकदमे दाखिल किए गए हैं, उनकी सुनवाई का मैसेज नहीं आ रहा और जिनकी सुनवाई हो चुकी है उनका मैसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत निबंधक शिष्टाचार आशीष श्रीवास्तव और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से भी की गई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं वकीलों की यह भी शिकायत है कि बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार चल रहा है। सभी प्रत्याशी बड़े-बड़े वायदे कर रहे हैं, मगर कोर्ट में वादकारियों को न्याय कैसे मिले, लचर सूचना तकनीकी व्यवस्था में सुधार कैसे आए, इस मुद्दे को उठाने के लिए कोई भी प्रत्याशी सामने नहीं आ रहा। प्रबुद्ध अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बी पी शुक्ल ने न्यायालय प्रशासन व बार नेताओं के रवैये की आलोचना की है और मुख्य न्यायाधीश से हाईकोर्ट में सूचना प्रौद्योगिकी कैडर बनाने तथा योग्य अभियंताओं की नियुक्ति कर समस्या का सही समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed