प्रयागराज : माघ मेला पुलिस की आमद शुरू, पहली खेप में पहुंचे 50 जवान पांच थाने बनकर तैयार
शनिवार को पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने भी मेला क्षेत्र पहुंचकर पुलिस संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जवानों से संवाद भी किया। मेले में करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया जाना है। इसके तहत विभिन्न चरणों में फोर्स का आगमन होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले के लिए फोर्स की आमद शनिवार से शुरू हो गई। पहली खेप में 50 पुलिसकर्मी मेला ड्यूटी के लिए पहुंच गए हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पांच थानों का निर्माण हो गया है। उधर शनिवार को पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने भी मेला क्षेत्र पहुंचकर पुलिस संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जवानों से संवाद भी किया। मेले में करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया जाना है। इसके तहत विभिन्न चरणों में फोर्स का आगमन होना है। जिसकी शुरुआत शनिवार से हुई। पहले चरण में 50 जवान मेला ड्यूटी के लिए पहुंच गए। मेले में 25 दिसंबर तक पूरी फोर्स का आगमन होना है।
इसके साथ ही संगम क्षेत्र में पांच थानों का निर्माण भी हो गया है। जबकि गंगापार क्षेत्र में भी थानों का निर्माण जल्द शुरू होगा। मेल में कुल 13 थाने बनाए जाने हैं। उधर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा शनिवार को मेला पुलिस लाइन स्थित मानसरोवर सभागार में पहुंचे। इस दौरान डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित व अन्य दो डीसीपी भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया।
साथ ही सुरक्षा इंतजाम समेत अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही जवानों से भी संवाद किया। बताया कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से ऐसा व्यवहार करें ताकि उनमें उप्र पुलिस की बेहतर छवि बने। मेला एसपी आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही तमाम दिशा निर्देश भी दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.