फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inflation hits: Tomatoes and lemons become expensive, despite supply, common man is hit by profiteering

महंगाई की मार : टमाटर, नींबू हुए महंगे, आवक के बावजूद मुनाफाखोरी से आम आदमी पस्त

Sat, 13 Jun 2026 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2026 01:52 PM IST
सार

तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसी गर्मियों की खास चीजों में भी भारी मुनाफाखोरी चल रही है। मंडी में 10-12 रुपये किलो मिलने वाला तरबूज ठेलों पर 30-35 रुपये और 10 रुपये वाला खरबूजा 30 से 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Inflation hits: Tomatoes and lemons become expensive, despite supply, common man is hit by profiteering
सब्जियों के दाम आसमान पर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। आसमान छूती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। थोक मंडियों में भरपूर आवक के बावजूद फुटकर बाजार में टमाटर, नींबू और अन्य हरी सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। इस व्यवस्था में फसल बेचने वाला किसान और उसे खरीदने वाला आम उपभोक्ता, दोनों ही नुकसान में हैं जबकि बीच के मुनाफाखोर चांदी काट रहे हैं।

विज्ञापन

बाजार की स्थिति यह है कि पिछले सप्ताह तक 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब फुटकर बाजार में 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। थोक मंडी में टमाटर की जो क्रेट पहले 250 से 300 रुपये में मिल रही थी, वह अब 400 रुपये की हो गई है। थोक भाव महज 16 रुपये किलो होने के बावजूद रिटेलर इसे मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। यही हाल नींबू का भी है। थोक मंडी में 25 किलो नींबू का भाव अब 1000 रुपये हो गया है। वहीं शिमला मिर्च का भी दाम इस बीच बढ़ा है। थोक मंडी में 20 किग्रा शिमला मिर्च का दाम 800 रुपये हो गया है जो पिछले सप्ताह 650 रुपये था। फुटकर में इसका दाम 80 से 120 रुपये किलाे है।

विज्ञापन

तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसी गर्मियों की खास चीजों में भी भारी मुनाफाखोरी चल रही है। मंडी में 10-12 रुपये किलो मिलने वाला तरबूज ठेलों पर 30-35 रुपये और 10 रुपये वाला खरबूजा 30 से 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। कारोबारी धनंजय ने बताया कि मंडी में आलू और प्याज की भरमार है। मंडी में 8 से 10 रुपये किलो बिक रहा है।
 

वहीं फुटकर में इसका रेट 18 से 25 रुपये किलो है। प्याज का थोक भाव भी 8 से 12 रुपये किलो एवं फुटकर में 20 से 25 रुपये किलो के बीच बना हुआ है। इसके नेनुआ, भिंडी, लौकी आदि हरी सब्जियों के दाम थोक में पांच से दस रुपये बना हुआ है। थोक में दाम कम होने के बावजूद फुटकर में आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ ज्यादा नहीं मिल रहा है।


मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों के साथ आलू एवं प्याज की भरमार है। हालांकि फुटकर में इसका लाभ उपभोक्ताओं को ज्यादा नहीं मिल रहा है। टमाटर और शिमला मिर्च के दाम इस दौरान जरूर बढ़े हैं। - सतीश चंद्र कुशवाहा, अध्यक्ष मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed