{"_id":"62ed3b362fdcc749611494f2","slug":"infamous-gangster-talib-of-bahubali-ateeq-gang-arrested-in-sp-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj : बाहुबली अतीक गैंग के लिए काम करने वाला एसपी सिटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj : बाहुबली अतीक गैंग के लिए काम करने वाला एसपी सिटी गिरफ्तार
Fri, 05 Aug 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:15 PM IST
सार
पूरामुफ्ती के लाल बिहारा गांव का रहने वाला तालिब एसपी सिटी अतीक गैंग का कुख्यात अपराधी है। अतीक का भाई अशरफ जब पकड़ा गया था तो पूछताछ में बताया था कि उसने अपनी रिवाल्वर तालिब के पास रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अतीक गैंग के कुख्यात अपराधी तालिब एसपी सिटी को पूरामुफ्ती पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तालिब पूरामुफ्ती थाने के टाप टेन अपराधियों में शामिल है। उसके खिलाफ 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले वह जेल से छूटकर आया था। गुंडा टैक्स की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के लाल बिहारा गांव का रहने वाला तालिब एसपी सिटी अतीक गैंग का कुख्यात अपराधी है। अतीक का भाई अशरफ जब पकड़ा गया था तो पूछताछ में बताया था कि उसने अपनी रिवाल्वर तालिब के पास रखी है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर तालिब के घर से अशरफ की रिवाल्वर बरामद की थी। पुलिस ने अशरफ के साथ उसे भी जेल भेज दिया था। इसके बाद वह जेल से छूटा तो फिर किसी मामले में जेल गया था।
विज्ञापन
कुछ समय पहले बाहर आने के बाद उसने कई लोगों से गुंडा टैक्स मांगा था। हालांकि डर के मारे किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इस बात की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उसे बेगम बाजार से गिरफ्तार किया। उसके पास से चार बम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन