फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Railways first app made for Vande bharat Express train

भारतीय रेलवे ने पहली बार किसी ट्रेन के लिए बनाया खास ऐप, जानें इसके फायदे

Fri, 08 Feb 2019 04:30 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 08 Feb 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways first app made for Vande bharat Express train
वंदे भारत एक्सप्रेस

देश में निर्मित पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) के लिए रेलवे ने एक ऐप तैयार किया है। यह पहला मौका है कि जब भारतीय रेलवे ने किसी ट्रेन के लिए ऐप बनाया है। इस ऐप में वंदे भारत की तमाम खूबियां तो बताईं गईं हैं, साथ ही इसके माध्यम से आने वाले समय में यात्री अपना टिकट भी बुक करा सकेंगे। खास बात यह कि इस ऐप को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन ने तैयार किया है।

विज्ञापन


इसका प्रस्तुतिकरण एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी एक दो दिन में रेलवे बोर्ड के समक्ष करेंगे।पिछले दिनों वंदे भारत का रूट तय होने के बाद एनसीआर को रेलवे बोर्ड ने एक खास ऐप बनाने की जिम्मेदारी दी थी। दरअसल, पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत की खासी ब्रांडिंग की गई है। इसका संचालन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच होना है, जो आठ घंटे में यह दूरी तय करेगी।
विज्ञापन


चेन्नई स्थित आईसीएफ में बनी वंदे भारत के कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन सुविधाओं के बारे में रेलवे की ओर से बनाए गए ऐप में बताया गया है। ऐप के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट बुक कराने की भी सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। इसके अलावा इसमें तमाम अन्य फीचर भी हैं, जो अभी रेलवे ने गोपनीय रखे हैं। रेलवे बोर्ड की एडीजी पीआर स्मिता वत्स शर्मा ने ऐप बनाए जाने की बात तो कही, लेकिन यह भी जोड़ा कि इसके फीचर आने वाले दिनों में लोगों को मालूम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि, बोर्ड ने एनसीआर को वंदे भारत के लिए ऐप बनाने की जिम्मेदारी दी थी। इसका प्रस्तुतिकरण रेलवे बोर्ड में किया जाना है। उसके बाद ही ऐप का नाम और फीचर सार्वजनिक किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed