फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian-origin Australian woman molested during New Year's celebrations

नए साल के जश्न में भारतीय मूल की आस्ट्रेलियाई युवती से छेड़छाड़

Thu, 03 Jan 2019 01:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Indian-origin Australian woman molested during New Year's celebrations
आखिर बेटी को किस गुनाह की सजा? - फोटो : demo pic
नए साल के जश्न के दौरान सिविल लाइंस में 31 दिसंबर की रात एक आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती और उसके दोस्तों को पीटा गया। आरोप है कि छिनैती भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जश्न के दौरान विवाद युवती के दोस्ताें और वेटर में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया में फारेस्ट हिल मेलबोर्न की रहने वाली शर्लिन (परिवर्तित नाम) कुछ महीनों से प्रयागराज के कालाडांडा मुहल्ले में रह रही हैं। 31 दिसंबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ स्ट्रेची रोड स्थित एक होटल में नए साल की पार्टी मना रहे थे। होटल वाले ने युवक और युवतियों के लिए संगीत का कार्यक्रम रखा था। शर्लिन का आरोप है कि इसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे गलत तरीके से छूने लगा तो दोस्तों ने ऐतराज जताया। इसके बाद होटल मालिक ने कुछ लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


वे हॉकी स्टिक आदि लेकर आए और शर्लिन व उसके दोस्तों को पीटते गाली देते हुए होटल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान शर्लिन के कान से सोनी की बाली और उसके एक दोस्त की सोने की जंजीर छीन ली। एक जनवरी की रात शर्लिन की तहरीर पर होटल मालिक सौरभ श्रीवास्तव तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि शर्लिन काला डांडा की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया के फारेस्ट हिल मेलबोर्न में हुई है। शर्लिन कुछ महीनों से अपने मायके काला डांडा में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला है नए साल के जश्न के दौरान शर्लिन को बार के बाथरूम में चक्कर आ गया था। वहां उसे एक वेटर ने पकड़कर उठाने की कोशिश की तो वह भड़क गई कि उसने छुआ कैसे। इसी बात पर शर्लिन और उसके दोस्तों व वेटर में मारपीट हो गई। वेटर का सिर फूट गया। शर्लिन के दोस्तों को भी चोट आई। तब तक होटल मालिक समेत तमाम लोग पहुंच गई। पुलिस भी रात में ही पहुंच गई थी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed