प्रयागराज: Indian oil कर्मचारी समेत तीन गंगा में डूबे, दो की मौत, एक की तलाश जारी
2004 से जार्जटाउन स्थित समर्पण विहार अपार्टमेंट में रह रहे आनंद इंडियन ऑयल में सीनियर फोरमैन के पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से नैनीताल के सिंहला डुग्गी गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है, जिसमें से छोटा बेटा राजस्थान में अंडर-19 का क्रिकेटर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज में इंडियन ऑयल कर्मचारी आनंद गिरि (50) समेत दो लोगों की क्रमश : संगम व गंगा में डूबने से मौत हो गई। आनंद जहां संगम में डूब गए, वहीं नागवासुकि मंदिर के पास हुए दूसरे हादसे में आंध्र प्रदेश से घूमने आए दो किशोर गंगा में समा गए। इनमें से एक दुर्गाचरण (15) की मौत हो गई, जबकि घंटों तलाश के बाद भी उसके साथी 13 साल के बरमा का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को एक बार फिर से नए सिरे से तलाश की जाएगी।
2004 से जार्जटाउन स्थित समर्पण विहार अपार्टमेंट में रह रहे आनंद इंडियन ऑयल में सीनियर फोरमैन के पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से नैनीताल के सिंहला डुग्गी गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है, जिसमें से छोटा बेटा राजस्थान में अंडर-19 का क्रिकेटर है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह रविवार दोपहर एक बजे के करीब कार लेकर घर से निकले, लेकिन शाम तक वापस नहीं आए।
संगम के किनारे लावारिस मिली कार
काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर जार्जटाउन थाने में सूचना दी गई। पुलिस तलाश में जुटी तो उनकी कार संगम किनारे खड़ी मिली। रात की वजह से नदी में तलाश नहीं शुरू कराई जा सकी। सोमवार सुबह गोताखोरों को उतारा गया तो यमुना में उनका शव मिला। यह देख परिजन बिलखने लगे। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्र के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि वह अक्सर रविवार को संगम जाया करते थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते वक्त गहराई में जाने से वह नदी में डूब गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नैनीताल चले गए।
उधर संगम में इंडियन ऑयल कर्मचारी का शव मिलने के कुछ घंटों बाद ही दारागंज में एक और हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के काशीनाडा निवासी दुर्गाचरण अपने गांव के ही 40 लोगों के समूह के साथ टूर पर निकला था। अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए सभी सोमवार सुबह शहर पहुंचे। यहां वह दारागंज में नागवासुकि मंदिर के पास स्थित हरि जगन्नाथ शास्त्री मठ में रुके।
दोस्तों संग गए थे स्नान करने
दोपहर में तीन बजे के करीब दुर्गाचरण, बरमा दोस्तों संग मठ से कुछ दूर पर स्थित बड़ी मस्जिद के पास गंगा नदी में नहाने उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गहराई में जाने के कारण सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद कुछ मल्लाहों ने दो को तो बचा लिया। लेकिन दुर्गाचरण व बरमा डूब गए। पार्षद रंजीव निषाद ने फोन कर सूचना दी तो दारागंज के साथ ही जल पुलिस भी आ गई। जल पुलिस के गोताखोरों ने दुर्गाचरण का शव निकाल लिया, लेकिन बरमा का कुछ पता नहीं चला। दारागंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।