{"_id":"5c9bd14abdec2214696167b7","slug":"indian-girls-college-reports-again-reports-on-six-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन गर्ल्स कालेज में फिर बवाल, छह शिक्षिकाओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन गर्ल्स कालेज में फिर बवाल, छह शिक्षिकाओं पर रिपोर्ट
Thu, 28 Mar 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को फिर बवाल हो गया। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि कालेज की ही कुछ शिक्षिकाओं ने उनके आफिस में तोड़फोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट की। प्रधानाचार्या की तहरीर पर कोतवाली में छह शिक्षिकाओं पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पिछले साल शिक्षिकाओं ने कालेज प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस रिपोर्ट में प्रधानाचार्य पर मैनेजर का साथ देने का आरोप था।
इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज में पिछले साल से ही शिक्षिकाओं और कालेज प्रबंधन में विवाद चल रहा है।
शिक्षिकाओं ने मैनेजर और प्रधानाचार्य पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। कालेज की प्रधानाचार्य नीलम भूषण ने बुधवार को कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह आज दफ्तर में बैठकर काम कर रही थीं। उसी समय बिजली चली गई। कुछ शिक्षिकाएं दफ्तर में आ गईं और कुर्सियों को इधर उधर फेंककर उन्हें लात घूसों से मारने लगीं।
गाली गलौज करते हुए कहा कि वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर रही हैं। घटना में उनके पैर में काफी चोट आ गई। प्रधानाचार्य की तहरीर पर अल्फा गुंजन दास, प्रतिभा सिंह, एकता सिंह, रेनू यादव, कविता और सारिका पॉल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भुक्तभोगी का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना में जो भी सच्चाई निकलेगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।