फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Army: Army gets 26 helicopter pilots after five months of hard training

Indian Air Force : पांच महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद सेना को मिले 26 हेलीकॉप्टर पॉयलट

Mon, 06 Jun 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 11:03 PM IST
सार

कैप्टन चिति बाबू को फ्लाइंग में प्रथम आने के लिए एवं स्क्वाड्रन लीडर अंकुर पवार को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के लिए ट्राफी दी गई। यहां समीक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद एयर कमोडोर एके चौरसिया, एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्थल बमरौली ने युवा अधिकारियों को कुशल प्रशिक्षण देने के लिए बीएफटीएस की तारीफ की।

विज्ञापन
Indian Army: Army gets 26 helicopter pilots after five months of hard training
Prayagraj News : बेसिंग फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल बमरौली में सेना पायलट कोर्स के समापन समारोह पर उपस्थित अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच महीने के कठिन ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना को 26 जांबाज हेलीकॉप्टर पॉयलट मिले हैं।  बमरौली स्थित बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल (बीएफटीएस) में 209 वें आर्मी एविएटर्स कोर्स के समापन पर बताया गया कि इन जवानों का उड़ान प्रशिक्षण का अब सफल समापन हो गया है। इस दौरान एयर कमोडोर एके चौरसिया ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ट्राफी प्रदान की।

विज्ञापन



इस अवसर पर लेफ्टिनेंट नमन बंसल को बेस्ट इन ओवर ऑल मेेरिट ट्राफी से सम्मानित किया गया। वहीं कैप्टन चिति बाबू को फ्लाइंग में प्रथम आने के लिए एवं स्क्वाड्रन लीडर अंकुर पवार को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के लिए ट्राफी दी गई। यहां समीक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद एयर कमोडोर एके चौरसिया, एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्थल बमरौली ने युवा अधिकारियों को कुशल प्रशिक्षण देने के लिए बीएफटीएस की तारीफ की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में बताया गया कि सभी 26 नवोदित एविएटर्स को पिछले पांच माह कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित हरि कुलकर्णी द्वारा ट्रेनिंग दी गई। ग्रुप कैप्टन हरि कुलकर्णी ने दिसंबर 2002 में भारतीय वायु सेना मेें फ्लाइंग पॉयलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। उनके पास 3500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



1987 में स्थापित हुआ था बीएफटीएस
समापन समारोह में बताया गया कि बीएफटीएस भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण संस्थान है। एचपीटी-32 विमान पर पायलटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 16 दिसंबर 1987 में इसे स्थापित किया गया था। पांच जुलाई 1999 से बीएफटीएस की भूमिका भारतीय वायुसेना के फ्लाइट कैडेटों को तैयार करने से भारतीय सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के अफसरों को प्रशिक्षित करने के लिए बदल दी गई। हेलीकॉप्टर पर भारतीय सेना के अफसरों को प्रारंभिक उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए 26 दिसंबर 2005 को इस स्कूल को चेतक हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed