फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Army action at Pared Ground area near sangam

तीर्थ पुरोहितों पर सेना की नरमी, संगम क्षेत्र में लगा सकते हैं अस्थायी तख्त

Fri, 22 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Indian Army action at Pared Ground area near sangam
Indian Army action at Pared Ground area near sangam - फोटो : CITY DESK
संसद में मामला पहुंचने के बाद सेना ने अस्थायी तौर पर लगाने की दी अनुमति
विज्ञापन

14 नवंबर को ही सेना ने संगम क्षेत्र में अभियान चलाकर हटाए थे सैकड़ों निर्माण
प्रयागराज। सप्ताह भर पहले संगम क्षेत्र में वर्षों से पूजा पाठ, कर्मकांड आदि अनुष्ठान करवाने वाले जिन तीर्थ पुरोहितों को सेना ने हटाया था, उनपर सेना ने अब नरमी दिखाई है। लोकसभा के शून्य काल में सेना की कार्रवाई का मुद्दा उठने के बाद अब सेेना ने संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को तख्त लगाने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह भी स्पष्ट किया है कि तीर्थ पुरोहित आदि सिर्फ अस्थायी तौर पर ही अपने तख्त आदि लगा सकते हैं। किसी भी तरह के स्थायी निर्माण को वहां मंजूर नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो सेना स्थायी निर्माण ध्वस्त कर देगी।
दरअसल, पिछले सप्ताह ही सेना ने संगम क्षेत्र के बांध और उसके आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 300 से ज्यादा अवैध कब्जे को हटाया। इसमें अधिकांश निर्माण तीर्थ पुरोहितों के ही थे। सेना के इस अभियान के बाद से लगातार तीर्थ पुरोहित प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान तीर्थ पुरोहित सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि के पास भी गए। सोशल मीडिया के माध्यम से ही तीर्थ पुरोहितों ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी पीएमओ, रक्षा मंत्रालय आदि तक पहुंचा दी। इस बीच बुधवार को सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने लोकसभा के शून्य काल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई से सैकड़ों की संख्या में तीर्थ पुरोहितों बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि संगम क्षेत्र में जो तीर्थ पुरोहित सैकड़ों वर्षों से अस्थायी रूप से स्थापित थे, उन्हें अस्थायी जगह आवंटित की जाए। लोकसभा में यह मामला उठने के अगले दिन ही सेना ने तीर्थ पुरोहितों को संगम क्षेत्र में अस्थायी तौर पर तख्त लगाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इस दौरान सेना यहां निगरानी भी करेगी कि कहीं कोई स्थायी निर्माण न किया जाए।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में हुए सर्वे पर सेना आज करेंगी मंथन
मेला क्षेत्र में पिछले दिनों हुए चले तमाम अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही सेना की ओर से वहां सर्वे किया गया था। इस दौरान छावनी परिषद की ओर से भी तमाम अवैध कब्जे चिह्नित कर उसे हटाने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई। सेना, छावनी परिषद और रक्षा संपदा विभाग के सर्वे पर एक संयुक्त बैठक शुक्रवार को होगी। इस बैठक में ही तय होगा कि ऐसे स्थायी निर्माण जो अवैध है उन्हें ध्वस्त किया जाए या फिर उन्हें अपने कब्जे में लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में मामला उठाने पर सांसद का जताया आभार
प्रयागराज। संगम क्षेत्र में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार 14 नवंबर को सेना की कार्रवाई से तीर्थ पुरोहितों के बेरोजगार होने का मामला लोकसभा में उठाने के लिए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश पाठक ने सांसद केशरी देवी पटेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इस संबंध में प्रयागवाल सभा सदस्य के रूप में उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपा था। आभार जताने वालों में प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, अजय पांडेय, राजेश तिवारी, मनोज शर्मा, बबलू तिवारी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed