{"_id":"5d9e31d78ebc3e012f2818ca","slug":"indian-airforce-allahabad-news-ald25705824","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
Indian AirForce
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युद्ध स्मारक पर एयर मार्शल राजेश कुमार ने वायु योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर बम्हरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां युद्ध स्मारक पर देश के नाम प्राणों की आहुति देने वाले वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई।
मध्य वायु कमान के कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल राजेश कुमार ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को याद करने के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं ग्रुप कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सम्मान में तीन से आठ अक्तूबर तक मध्य वायु कमान के सभी कार्मिकों एवं सेवानिवृत्त वायु योद्धाओं के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि वे भारतीय वायुसेना के प्रति गर्व एवं अपनत्व की भावना का अनुभव कर सकें। बताया कि भारतीय वायुसेना शालीनता के साथ लंबी दूरी तय करते हुए आज की स्थिति में विश्व की सर्वश्रेष्ठ, सर्वशक्तिमान तथा अपराजेय वायु सेनाओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है।