फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian air force strikes back for Pulwama terror attack Kargil War fought Soldiers feel Very proud

पुलवामा हमले का बदला: करगिल युद्ध लड़ चुके सैनिक बोले, गर्व से चौड़ा हो गया सीना

Wed, 27 Feb 2019 01:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Feb 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Indian air force strikes back for Pulwama terror attack Kargil War fought Soldiers feel Very proud
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंगलवार को भारतीय सेना के पराक्रम की खबर सुनकर सेना के रिटायर्ड सैनिकों के चेहरे चमक उठे। कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके तमाम सैनिक रिटायर होने के बाद प्रयागराज में रह रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में इन पूर्व सैनिकों ने सैन्य कार्रवाई को जरूरी बताया हालांकि उनका यह भी कहना था कि युद्ध पहला विकल्प नहीं होता लेकिन, दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देना बहुत जरूरी था। भारतीय सेना की यह कार्रवाई दुश्मनों तक गहरा संदेश देगी।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके रिटायर्ड सूबेदार मेजर पीएन ओझा का कहना है इस कार्रवाई से सेना की ताकत पता चलती है। ऐसी स्ट्राइक वर्ल्ड लेवल पर भी आसान नहीं। इसे सुनकर हमें गर्व हुआ कि हम लोग भी उसी संस्था से जुड़े रहे लेकिन युद्ध कभी भी पहला विकल्प नहीं हो सकता। युद्ध होने पर दोनों पक्षों का नुकसान है। आज का दौर पुरानी राइफलों का नहीं है लेकिन, जो हालत पैदा किए गए उसमें यह कार्रवाई जरूरी थी।
विज्ञापन


कारगिल सेनानी सूबेदार आईसी तिवारी इसे सेना की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानते हैं। उनका कहना है हिंदुस्तान हमेशा से रक्षात्मक रहा लेकिन अबकी बार उसने आक्रामक रवैया अख्तियार किया। उनका मानना है कि युद्ध पड़ोसियों के विवाद में आखिरी रास्ता नहीं है लेकिन जब तक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों का सफाया नहीं होता बात आगे नहीं बढ़ सकती। रिटा. सूबेदार मेजर एसएन मिश्र सेना की कार्रवाई को मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम बताते हैं। उनका कहना है इस कार्रवाई से सेना ने दुश्मनों को तगड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब हमारे जवान रोज मारे जा रहे हैं तब  निर्णायक लड़ाई लड़नी जरूरी हो जाती है। रिटा.सूबेदार मेजर आरपी चौहान ने इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा सेना ने कार्रवाई करके पूरे देश के नागरिकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। एक पूर्व सैनिक के नाते उनको अपने संगठन पर गर्व है। रिटायर्ड सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल ने सेना की कार्रवाई को साहसपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि कई दिनों की तैयारी के बाद इस तरह के आपरेशन अंजाम दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed