फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Air Force Day Sangam area is getting ready for Air Force Day celebrations

Indian Air Force Day : वायु सेना दिवस समारोह के लिए तैयार हो रहा संगम क्षेत्र, आठ अक्तूबर को होगा एयर शो

Thu, 28 Sep 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

वायु सेना दिवस के मौके पर आठ अक्तूबर को संगम क्षेत्र में एयर शो का आयोजन होगा। इससे पहले छह अक्तूबर को एयर शो का अभ्यास होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंद बेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इनके अलावा कई अन्य प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Indian Air Force Day Sangam area is getting ready for Air Force Day celebrations
संगम तट पर भारतीय वायु सेना की ओर से लगाया गया सेटेलाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वायु सेना दिवस के मौके पर होने वाले एयर शो तथा राष्ट्रपति समेत अन्य प्रमुख लोगों के स्वागत के लिए संगम क्षेत्र बदलने लगा है। समतलीकरण के साथ अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने तैयारियों को परखा एवं आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


वायु सेना दिवस के मौके पर आठ अक्तूबर को संगम क्षेत्र में एयर शो का आयोजन होगा। इससे पहले छह अक्तूबर को एयर शो का अभ्यास होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंद बेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इनके अलावा कई अन्य प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर प्रेसिडेंशियल व्यू तथा वीआईपी के बैठने वाले दूसरों स्थानों को प्रोटोकाल अनुसार विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। चूंकि, गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर अभी नीचे नहीं गया है। इससे जमीन समतलीकरण को लेकर चुैनाती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बैठक में सभी पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की तथा जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, कमेंट्री बॉक्स, पार्किंग, सफाई, अस्थाई अस्पताल आदि की बाबत भी जानकारी ली। उन्होंने मानक के अनुसार सभी काम कराने के निर्देश दिए। बैठक में सेना के अफसरों के अलावा सीडीओ गौरव कुमार, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, डीसीपी दीपक भूकर,एडीएम मेला दयानंद, एडीएम सिटी मदन कुमार समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

चमकने लगी एयरपोर्ट से संगम के बीच की सड़क

वायु सेना दिवस के मद्देनजर बमरौली स्थित वायु सेना कार्यालय तथा सर्किट हाउस से संगम के बीच की सड़क भी बदली-बदली दिखेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इनके अलावा आसपास की प्रमुख सड़कों पर भी नई परत बिछाई जा रही है। स्ट्रीट लाइट के सभी खंभे तिरंगे की रोशनी से रोशन होंगे। इस बाबत खंभों पर पहले से लगी तीन रंगों वाली बिजली की पट्टियां दुरुस्त की जा रही हैं। साथ ही जहां नहीं हैं वहां लगाई जा रही हैं। डिवाइडर तथा खंभों की रंगाई-पुताई भी शुरू हो गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों को सजाने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed