India VS Pakistan Today Match : भारत-पाक मैच को लेकर सट्टेबाजी का बाजार गरम, बिछ गई बिसात
भारत का पिछला मैच अफगानिस्तान से था, जिसे लेकर सट्टा बाजार में खास उत्सुकता नहीं दिखी। हालांकि, इससे पहले आठ अक्तूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान शहर के तमाम इलाकों में लाखों के दांव लगे। इस मैच में 70-72 का भाव तय हुआ था। अब शनिवार को भारत-पाकिस्तान के मैच पर सट्टा संचालकों की नजर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट विश्वकप में शनिवार को होने जा रही भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर शहर का सट्टा बाजार गरम हो गया है। मैच के दौरान आठ घंटे के भीतर लाखों का वारा-न्यारा होने का अनुमान है। सट्टा संचालकों ने इसके लिए धूमनगंज से लेकर झूंसी तक बिसात बिछा दी है। सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरिट मानी जा रही है और यही वजह है कि पाकिस्तान के मुकाबले उसका भाव कम रहना तय माना जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि भारत का पिछला मैच अफगानिस्तान से था, जिसे लेकर सट्टा बाजार में खास उत्सुकता नहीं दिखी। हालांकि, इससे पहले आठ अक्तूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान शहर के तमाम इलाकों में लाखों के दांव लगे। इस मैच में 70-72 का भाव तय हुआ था। अब शनिवार को भारत-पाकिस्तान के मैच पर सट्टा संचालकों की नजर है।
सूत्रों का कहना है कि धूमनगंज में कैंट निवासी अपराधी ने भूमाफिया सपा नेता के गेस्ट हाउस के पास ठिकाना बनाया है। इसमें अतीक अहमद गैंग का बजहा निवासी सक्रिय सदस्य और उसके गुर्गे भी शामिल हैं। इसी तरह चकिया में भी एक कुख्यात सट्टा संचालक के अड्डे पर जमावड़ा लगा रहा और लोग भारत-पाक के मैच को लेकर चर्चा करते देखे गए।
रोजाना लग रहा है दांव
झूंसी में पूर्व में सट्टा अड्डा का संचालन करने में पकड़े गए गए गिरोह ने भी जाल बिछा दिया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को मौके से पकड़ा गया था, जबकि पांच सदस्याें, जिनका नाम सरगना ने अपने बयान में बताया था, विवेचना के दौरान निकाल दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह एक बार फिर बेखौफ होकर सट्टा अड्डा संचालित कर रोजाना लाखों का खेल कर रहा है।
47-48 का भाव रहने का अनुमान
सूत्रों के मुताबिक, सट्टा बाजार में शनिवार के मैच के लिए भाव 47-48 रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी भारत की जीत पर 4700 जबकि पाक की जीत पर 4800 का दांव लगाने वालों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि मैच के लिए मुख्य लाइन राजस्थान से ली जाने वाली है, जिसे बाद में स्थानीय बुकीज बांट लेंगे।
सेशन, टॉस ही नहीं मौसम पर भी दांव
भारत पाकिस्तान मैच के लिए सेशन (10 हजार), टॉस और मौसम पर भी दांव लगाए जाने की तैयारी है। सेशन में 10 ओवरों में बनने वाले रन या गिरने वाले विकेट को लेकर सट्टेबाज दांव लगाते हैं। इसी तरह टॉस पर भी दांव लगेंगे। उधर, मैच के दौरान बारिश की भी संभावना को देखते हुए सट्टा संचालक इस पर भी दांव लगाने की तैयारी में हैं।