फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   India Vs Pakistan Match: Fans excited about India-Pak match, said- India will win

India Vs Pakistan Cricket Match :  भारत-पाक मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह, कहा-जीतेगा भारत

Sat, 14 Oct 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 01:47 PM IST
सार

India Pakistan Match : क्रिकेट खिलाड़ियों का कहना है कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान का महामुकाबला देखने का लंबे समय से इंतजार था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस महामुकाबले को देखने के लिए वह अपना अभ्यास तक छोड़ चुके हैं और स्क्रीन पर आंखे गड़ाए हुए बैठे हैं।

विज्ञापन
India Vs Pakistan Match: Fans excited about India-Pak match, said- India will win
क्रिकेट मैच। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप-2023 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। अब से कुछ ही देर बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रयागराज के दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसको का मानना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान को धूल चटाएगा और हर बार की तरह इस बार भी विश्वकप के मैचों में भारत पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहेगा। क्रिकेटरों का कहना है कि पहले बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, भारत दोनों ही सूरत में जीत हासिल करेगा।

विज्ञापन

 

क्रिकेट खिलाड़ियों का कहना है कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान का महामुकाबला देखने का लंबे समय से इंतजार था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस महामुकाबले को देखने के लिए वह अपना अभ्यास तक छोड़ चुके हैं और स्क्रीन पर आंखे गड़ाए हुए बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। वहीं क्रिकेट के प्रशंसकों ने भी भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। हर किसी की जुबां पर आज होने वाले मैच की चर्चा है।

आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की करारी हार होगी। इंडिया ये मैच ही नहीं बल्कि विश्वकप भी जीतेगा। मैच देखने के लिए
आज खुद अभ्यास करने मैदान पर नहीं जाऊंगा। कोच से कल ही छुट्टी ले ली है। - रॉकी राज यादव, क्रिकेटर

इंडिया ने वर्ष 2011 का विश्व कप जीता था। इस बार भी जीतेगा। विराट कोहली की बल्लेबाजी देखना पसंद है। आज रोहित-कोहली दोनों के बल्ले से रन
निकलेंगे। हमारे गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजी कहीं भी टिक नहीं पाएंगे। - मो. फैजान, क्रिकेटर

मुझे उम्मीद नहीं यकीन है कि भारत इस मैच में एकतरफा जीत हासिल करेगा। भारतीय टीम इस विश्व कप में सबसे मजबूत टीम है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्र में हमारा कोई जवाब नहीं है। - प्रितेश सोनकर, क्रिकेटर

इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। मैच जल्दी शुरू हो और पाकिस्तान को धूल चटाते हुए देखूं। विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल के बल्ले से खूब रन निकलें, यही प्रार्थना है। - शिवम यादव, क्रिकेटर

हमेशा की तरह पाकिस्तान फिर से विश्वकप में हारेगा। हमारी शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का बल्लेबाज घुटने टेक देगा। मैं पूरे मैच के दौरान कहीं भी आने-जाने वाला नहीं हूं। -  ऋषभ सोनकर, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed