{"_id":"59f8e114059433d78bec69c646b1e37e","slug":"inderjit-have-scored-again-in-mumbai-half-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हॉफ मैराथन में फिर बाजी मार गए इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई हॉफ मैराथन में फिर बाजी मार गए इंद्रजीत
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुंबई में रविवार को हुई हॉफ मैराथन पर एक बार फिर इलाहाबादी ने कब्जा जमा कर शहर का नाम रौशन किया है। सोरांव के रहने वाले इंद्रजीत ने दूसरी बार यह कमाल दिखाया है। वर्ष 2014 में भी उन्होंने मुंबई हॉफ मैराथन जीता है। उनके इस जीत से खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ उठी है।
सोरांव के रहने वाले इंद्रजीत पटेल पुत्र विजय पटेल बंगलूरू में रहकर एथलेटिक्स की तैयारी कर रहे हैं। वह पिछले साल भी मुंबई हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया था। पिछली बार उन्होंने एक घंटे, चार मिनट में रेस पूरी की थी जबकि इस बार एक घंटा, आठ मिनट और नौ सेकेंड का समय लगाते हुए बाजी मारी। उनकी इस जीत से जहां घर वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है वहीं खेल विभाग के क्षेत्रीय निदेशक विजय कुमार सहित विभाग के क्रीड़ाधिकारियों ने कहा कि इंद्रजीत ने मैराथन जीतकर शहर का मान बढ़ाया है।
इंद्रजीत ने फोन पर बताया कि वह राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में है। उसमें मेडल जीतेगा। इंद्रजीत के पिता किसान है और मां निर्मला देवी गृहणी हैं, जबकि चार बहनों में रोजी और रेशम एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं। उसने अक्तूबर में दिल्ली में सीआरपीएफ और गुड़गांव में हुई हॉफ मैराथन में भी पहला स्थान हासिल किया था।