स्वतंत्रता दिवस : बम डिस्पोजल स्क्वायड ने खंगाला एयरपोर्ट और प्रयागराज जंक्शन
- 15 अगस्त के मद्देनजर चला विशेष जांच अभियान, कई ट्रेनों की हुई चेकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट के साथ सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चला। विशेष सुरक्षा इंतजाम के चलते एयरपोर्ट में विजिटर पास भी शनिवार को बंद रहा। इस दौरान यहां बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से दिन भर में कई बार चेंकिंग हुई। यही स्थिति प्रयागराज जंक्शन, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों की भी रही।
प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान वाहन स्टैंड में खड़े तमाम वाहनों की जांच भी की गई। यात्रियों की भी आईडी चेक करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इसी तरह जंक्शन, रामबाग, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर भी दिन भर में कई बार चेकिंग हुई। रामबाग आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों की चेकिंग हुई।