{"_id":"611813b88ebc3ee038202b6b","slug":"independence-day-bomb-disposal-squad-reconstructed-airport-and-prayagraj-junction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : बम डिस्पोजल स्क्वायड ने खंगाला एयरपोर्ट और प्रयागराज जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : बम डिस्पोजल स्क्वायड ने खंगाला एयरपोर्ट और प्रयागराज जंक्शन
Sun, 15 Aug 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:34 AM IST
सार
- 15 अगस्त के मद्देनजर चला विशेष जांच अभियान, कई ट्रेनों की हुई चेकिंग
विज्ञापन
prayagraj news : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिग बाजार मॉल में जांच करता डॉग स्क्वायड दस्ता।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट के साथ सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चला। विशेष सुरक्षा इंतजाम के चलते एयरपोर्ट में विजिटर पास भी शनिवार को बंद रहा। इस दौरान यहां बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से दिन भर में कई बार चेंकिंग हुई। यही स्थिति प्रयागराज जंक्शन, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों की भी रही।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिग बाजार मॉल में जांच करता डॉग स्क्वायड दस्ता।
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान वाहन स्टैंड में खड़े तमाम वाहनों की जांच भी की गई। यात्रियों की भी आईडी चेक करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इसी तरह जंक्शन, रामबाग, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर भी दिन भर में कई बार चेकिंग हुई। रामबाग आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों की चेकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिग बाजार मॉल में खासी भीड़ जुटी। इस दौरान खरीदारी करने पहुचे लोगों की लाइन बाहर तक लग गई।
- फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि जीआरपी के साथ यहां संयुक्त जांच अभियान चला। इसी तरह प्रयागराज जंक्शन पर भी 15 अगस्त के मद्देनजर सिविल लाइंस, सिटी साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया के साथ प्रतीक्षालय एवं सभी प्लेटफार्म की आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जंक्शन पर प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर, नेता जी एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की भी चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई।