{"_id":"64500a237cf938d517023903","slug":"indecent-comments-on-pm-cm-and-home-minister-on-social-media-one-arrested-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम और गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम और गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार
Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम एवं गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने आधा दर्जन पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नगर पंचायत मऊआइमा में चुनाव में सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी नामक ग्रुप बना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम एवं गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने आधा दर्जन पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नगर पंचायत मऊआइमा में चुनाव में सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी नामक ग्रुप बना है। भाजपा नेता द्वारिका प्रसाद मौर्या निवासी पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर ने बहरिया थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि इस ग्रुप में पीएम, सीएम एवं गृहमंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
यहां चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने तहरीर पर ग्रुप एडमिन अब्दुल्ला महमूद, मौलाना वकील, पीए फारुकी, कौसर गयास, मोहम्मद मुस्तकीम, शकील इकबाल फारुकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने मामले में ग्रुप एडमिन अब्दुल्लाह महमूद को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि यदि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने एवं जाति धर्म पर टिप्पणी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन