फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased scope of lawyers' movement

वकीलों के आंदोलन का बढ़ा दायरा

Fri, 26 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Increased scope of lawyers' movement
पश्चिमी उत्तर प्रदेश बेंच के विरोध में जारी वकीलों के आंदोलन का दायरा
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा है। आंदोलन के समर्थन में लगातार नए संगठन सामने आ रहे हैं। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी क्रमिक अनशन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति जता दी है। समर्थन मिलने से आंदोलन ने भी तेजी पकड़ ली है। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य एवं विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और पूर्व महासचिव प्राणेश दत्त त्रिपाठी की अगुवाई में क्रमिक अनशन किया गया।
क्रमिक अनशन के दौरान ही आंदोलन की अगली रणनीति का निर्धारण करने के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव डॉ. सीपी उपाध्याय के नेतृत्व में सलाहकार समिति एवं संघर्ष समिति की बैठक भी हुई, जिसमें शामिल अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव, ओपी सिंह, आरके ओझा, सीएल पांडेय, आईके चतुर्वेदी, बृजेश सहाय, शैलेंद्र द्विवेदी, जमीन अहमद आजमी, केके द्विवेदी, राहुल पांडेय, प्रकाशंकर मिश्र, अशोक सिंह, अमरेंद्र सिंह ने विचार एवं सुझाव रखे। अध्यक्ष ने कहा कि यह मंच किसी राजनैतिक दल या व्यक्ति विशेष का नहीं है। यह मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट के खंडपीठ की असंवैधानिक मांग के विरोध में बना है और इसमें वो सभी राजनैतिक दल, संगठन एवं व्यक्ति शामिल हो सकते हैं, जो हाईकोर्ट की एकता, अखंडता एवं अझुण्णता को बनाए रखने में सहायोग करना चाहते हैं। बैठक में तय हुआ कि 27 दिसंबर को जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री देवेंद्र मिश्र ‘नगरहा’, अधिवक्ता डॉ. श्लेष गौतम, पार्षद शिवा त्रिपाठी, एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. डीके तिवारी एवं मनोज द्विवेदी की अगुवाई में क्रमिक अनशन होगा। इसके साथ ही इस बात के लिए खुशी जताई गई कि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने चार जनवरी के क्रमिक अनशन में सहभागिता सुनिश्चित कर दी है। शुक्रवार को हुए क्रमिक अनशन में वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह सहित राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह ‘मिंटू’, शशि प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, अमित श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, जटाशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।

 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय के अनुसार तमाम संगठनों ने आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय सेवक समाज इलाहाबाद, सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी सोनभद्र, सोनभद्र दुद्धी बार एसोसिएशन, अधिवक्ता न्यायिक समिति इलाहाबाद, सिविल बार एसोसिएशन कुंडा प्रतापगढ़, अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश कैसरबाग लखनऊ, जिला अधिवक्ता संघ पडरौना कुशीनगर, पार्षद आभा द्विवेदी, मॉडल  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी, शहर पश्चिमी की विधायक पूजा पाल, जालौर बार एसोसिएशन उरई, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मिनिस्ट्रीयल एसोसएशन यूपी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम पांडेय, बरेली बार एसोसिएशन, आल इंडिया डिफेंस एकाउंट्स एसोसिएशन एवं बार एसोसिएश सिविल कोर्ट गोरखपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed