फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased challenge for BJP

भाजपा के लिए बढ़ गई चुनौती

Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Increased challenge for BJP
भाजपा
लोकसभा चुनाव के लिए प्रयागराज मंडल की तीन महत्वपूर्ण सीटें इलाहाबाद, फूलपुर और कौशांबी में सपा द्वारा चुनाव लड़ने के एलान के बाद भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। पिछले वर्ष फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा पिछले एक वर्ष से यह मानकर ही चल रही है कि वर्ष 2019 में भी सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी से ही उसका मुकाबला होना है। भाजपा अब इन तीनों सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को ढूंढ रही है जो सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को चुनौती दे सकें।
विज्ञापन


पिछले वर्ष लोकसभा उपचुनाव में बाहरी प्रत्याशी उतार देने की वजह से भाजपा को फुलपुर लोकसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली थी। इस वजह से पार्टी फूलपुर से स्थानीय उम्मीदवार को ही उतारने पर विचार कर रही है। हालांकि इसमें कई नाम भी सामने आए हैं, लेकिन चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही अपने उम्मीदवार घोषित करती है। उधर, पार्टी नेता पिछले एक वर्ष में फुलपुर और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में किए गए तमाम कार्यों के बल पर इस बार चुनाव जीतने का दंभ भर रहे हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी जिले  कौशांबी में भी कुंभ की वजह से तमाम कार्य हो गए। इस वजह से कौशांबी जिले में भी कुंभ के कार्यों को गिनाने की मुहिम पार्टी ने शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय की मानें तो पिछले साल उपचुनाव की हार में जो खामियां सामने आई थीं उसे दूर किया गया है। ऐसे में इस बार का चुनाव सिर्फ विकास के नाम पर पार्टी लड़ेगी। पार्टी इन तीनों ही सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि इन तीनों सीटों में से अगर बसपा को कोई एक सीट  मिलती तो निश्चित ही मुकाबले में मजा आता, लेकिन सपा को तीनों सीटें दे दिए जाने से भाजपा के पक्ष में ही माहौल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed