फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increase income tax by farming techniques

कृषि तकनीक अपना कर आय बढ़ाएं किसान

Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
आमदनी में इजाफे के लिए किसानों को तकनीकी खेती करनी चाहिए। इसके लिए उन्हें किसान पाठशाला में पहुंचकर कृषि विशेषज्ञों से जानकारियां सीखनी होंगी। यह बातें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को मूरतगंज के पैगंबर गांव में आयोजित पांच दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ करते हुए कहीं। बताया कि  प्रदेश सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग प्रत्येक न्याय पंचायतों के दो-दो गांवों में पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि जानकारी के अभाव में किसान अपनी मेहनत की वाजिब कीमत नहीं वसूल पा रहे हैं।
विज्ञापन


तकनीकी जानकारी होने के बाद किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। पाठशाला में किसानों को फसल चक्र, मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण, फसलोत्पादन, खाद्यान्न फसलों की उन्नति, कृषि के साथ ही साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, गन्ना की खेती, विपणन, खाद्य प्रसंस्करण स्टोरेज और मूल्य संवर्धन के बारे में कृषि वैज्ञानिक विस्तृत जानकारी देंगे। उप निदेशक कृषि ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed