{"_id":"5db58a488ebc3e012c654a3a","slug":"income-tax-worker-killed-by-beheading-in-prayagraj-allahabad-news-ald2586254148","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयकरकर्मी के बेटे की हत्या, बीच बाजार में सरेआम हुई वारदात से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकरकर्मी के बेटे की हत्या, बीच बाजार में सरेआम हुई वारदात से सनसनी
Sun, 27 Oct 2019 05:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां आयकर विभाग कर्मचारी के 17 वर्षीय बेटे राज प्रसाद उर्फ गौरव की सरेआम सिर कुचलकर हत्या कर दी। परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मूल रूप से ड्रमंड रोड सिविल लाइंस का रहने वाला जगदीश प्रसाद आयकर विभाग कर्मचारी हैं। कई साल पहले वह अशोक नगर कछार में मकान बनवाकर परिवार समेत रहने लगे थे। उनके पांच बच्चों में राज प्रसाद उर्फ गौरव सबसे बड़ा था।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नौ बजे के करीब वह सदर बाजार ट्रांसफार्मर वाली गली के पास गया था। इसी दौरान वहीं के रहने वाले नीलेश नाथ ने अपने भाई राजेश नाथ व दो रिश्तेदारों रितेश व रजनीश के साथ मिलकर राज पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
अचानक हुए हमले में वह लहूलुहान होकर गिरा तो उसके चेहरे पर भी एक के बाद एक कई वार कर अधमरा कर दिया और फिर वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पास ही स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां हालत गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। हालांकि जब तक उसे वहां पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।

एसआरएन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तहरीर देकर बताया है कि नीलेश को शक था कि उसकी बेटी का संबंध राज से है और इसी को लेकर उसने अपने साथियों संग मिलकर राज की हत्या कर दी।
मृतक सदर बाजार में रहने वाली युवती से मिलने गया था। जिसके बाद युवती के पिता ने अपने परिचितों संग मिलकर उस पर ईट से हमला किया। जिसमें उसकी मौत हो गई। नामजद मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी नीलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
अमित कुमार आनंद, सीओ सिविल लाइंस