फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the Prayagraj, the alley-street gunga war is not Buddha

प्रयागराज में गली-गली गूंजा युद्ध नहीं बुद्ध

Sun, 19 May 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
In the Prayagraj, the alley-street gunga war is not Buddha
budh - फोटो : प्रयागराज
बुद्ध पूर्णिमा पर शनिवार को तथागत बुद्ध के संदेश और नीतियों को फिर-फिर आत्मसात किया गया। शोभायात्रा, सभा-गोष्ठियों के माध्यम से बुद्ध के दर्शन का मर्म सुना, समझा गया। साथ ही शांति, सद्भाव, समरसता, आपसी भाईचारा, मैत्री का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


कुशवाहा बंधु की ओर से सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से तथागत बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमान मंदिर होते हुए हाथी पार्क पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते ‘युद्ध नहीं बुद्ध तथा पंचशील को अपनाना है, मानवता को लाना है’ का संदेश गूंजा। भंते, भिक्षुओं ने बुद्ध वाणी का सार समझाया, ‘आत्म दीपो भव’अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। सम्यक दृष्टि, सम्यक ज्ञान हमारा जीवन सूत्र हो।
विज्ञापन


संस्थापक संरक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा ने पंचशील ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। प्रियतम सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा, श्यामसुंदर सिंह पटे आदि के नेतृत्व में निकली यात्रा में सरदार हरचरण सिंह, रीतू कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, सुधा, रीता, बिंदु, इंदू, रश्मि शुक्ला, कनकलता, विमल, जोखूलाल, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासशील हेला समाज संघ की ओर से मलाकराज स्थित शहीद सम्राट मातादीन हेला नगर में बुद्ध जयंती धूम से मनाई गई। समाजसेवी बृजमोहन लाल ने कहा कि बुद्ध ने हमें सही राह पर चलने की सीख दी। भगवानदीन ने कहा, बुद्ध ने जीवन के सूत्र बताए थे। अध्यक्षता जसवंत सिंह और संचालन सुंदर लाल ने किया। कार्यक्रम में मोहनलाल, राजेंद्र कुमार, सुक्खू लाल, हीरालाल, राजेश हेला, सीमा, मीरा, आरती, अनामिका आदि मौजूद थीं।


चेतना विकास समिति की ओर से प्यारी नंदन उमराव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में सूरजराम कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, राजेेश कुमार कुशवाहा, रामअधार कुशवाहा,एसएन सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील पाठ करके बुद्ध को याद किया। राइजिंग इंडिया की ओर से मेहंदौरी, तेलियरगंज के लार्ड बुद्धा पार्क में हुए समारोह में सभी ने मृत्युभोज का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश चौधरी ने संकल्प दिलाई। मेजर राजेंद्र सिंह यादव, बुद्धप्रिय, मनोज निषाद, रामसिंह, मनोज, सोनू आदि मौजूद थे। मानव एकता संघ के इरशाद अंसारी ने भी बुद्ध को प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed